Business

हिमानी बेस्ट चॉइस, रु. 10,000 करोड़ के एडिबल ऑयल ब्रांड ने अपना नया पैक और कैम्पेन पेश किया |

हिमानी बेस्ट चॉइस (HBC) ने एक दशक से भी अधिक समय तक भारत के एडिबल ऑयल बाजार में अपनी एक मज़बूत उपस्थिति दर्ज कराई है। अब यह ब्रांड अपने व्यवसाय के विस्तार का अगला अध्याय शुरू करने जा रहा है। इस पहल में ब्रांड ने एक अनोखी पहचान हासिल करने के लिए नया पैकेजिंग डिज़ाइन और मार्केटिंग कम्यूनिकेशन तैयार किया है एवं पोर्टफोलियो के विस्तार की योजना भी बनाई है।
संपूर्ण बदलाव के इस पहल में केंद्रीय सरकार के नए दिशा-निर्देशों के अनुसार स्टैंडर्डाइज्ड़ पैक फॉर्मेट को शामिल किया गया है जैसे कि कंज़्यूमर पाउच, पेट बॉटल, टिन और जार सहित बल्क कंटेनर्स। इस नए पैक में ब्रांड की जानी-पहचानी छवि को बरकरार रखने के साथ पोर्टफोलियो को एक स्वच्छ और नए ज़माने का लुक दिया गया है।
शुरुआती पोर्टफोलियो में मल्टीपर्पज़ मैदा (50 केजी), बेकरी मैदा (50 केजी), आटा (50 केजी) और मटर बेसन (30 केजी) शामिल है और यह मुख्यत संस्थागत ज़रूरतों को पूरा करेगा। आने वाले वर्षों में ब्रांड की कईं और फूड कैटेगरीज़ में भी विस्तार की योजना है। 2014 में अपनी शुरुआत के बाद से ही हिमानी बेस्ट चॉइस ने पूरे भारत में अपनी एक मज़बूत उपस्थिति स्थापित की है, विशेष रूप से पूर्वी, उत्तरी और मध्य भारत में। यह पश्चिम बंगाल में सोयाबीन और पाम ऑयल के मामले में बाजार का सबसे प्रमुख ब्रांड है और ओड़िशा, बिहार, झारखंड एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश में पाम ऑयल के क्षेत्र में

नं. 1 स्थान पर है। यह लगभग 70% मार्केट शेयर के साथ मिज़ोरम का एक प्रमुख ब्रांड है। इससे विभिन्न बाजारों के उपभोक्ताओं में ब्रांड की पसंद झलकती है।
ब्रांड की इस नई पहचान के बारे में अपनी बात रखते हुए श्री विभाष वी. अग्रवाल, डाइरेक्टर, ईमामी ग्रुप ने कहा “क्षेत्रीय उपभोक्ताओं की ज़रूरतों को गरहाई से समझते हुए बेहतरीन गुणवत्ता के उत्पादन प्रदान करने की प्रतिबद्धता की बुनियाद पर हिमानी बेस्ट चॉइस ने अपने विकास को आगे बढ़ाया है। ब्रांड द्वारा रु.10,000 करोड़ के मुकाम को हासिल किए जाने के साथ-साथ हम विकास की नई रणनीति भी तैयार कर रहे हैं। इससे मौजूदा ज़माने के उपभोक्ताओँ में हमारी उपस्थिति और भी मज़बूती होगी। बदलाव के इस पहल में ब्रांड की एक नई पहचान, नए ज़माने के लिए उपयुक्त पैकेजिंग, नया कम्यूनिकेशन कैम्पेन और पोर्टफोलियो के विस्तार के लिए एक नई योजना शामिल है।

योजना का एक प्राकृतिक विस्तार है। इससे हमें ग्राहकों के लिए नए उत्पादों को तैयार करने का मौका मिलेगा और ब्रांड के विकास के लिए नए अवसर भी प्राप्त होंग। हम प्रासंगिक कैटेगरीज़ में योजना अनुसार विस्तार के साथ आने वाले तीन वर्षों में हिमानी बेस्ट चॉइस के लिए रु. 1,000 करोड़ का बिज़नेस पोर्टफोलियो तैयार करना चाहते हैं।”
यह बदलाव ब्रांड के सफर में एक नई शुरुआत का संकेत है, क्योंकि अब यह अपनी मजबूत बाजार स्थिति को और मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

Related Articles

Back to top button