गृहणियों को दिखाई आत्मनिर्भर बनने की राह

हाल के वर्षों में, महिलाएं उद्यमिता के क्षेत्र में भी तेजी से आगे बढ़ी हैं और अपनी सफलता की कहानियां लिख रही हैं। सफलता की राह इनके लिए कभी आसान नहीं रही पर इस नारी शक्ति ने हर एक चुनौती का डटकर सामना किया और सफलता की सीढ़ियां चढ़ी । स्वरोजगार या उद्यमिता के क्षेत्र में पूंजी की कमी, सामाजिक दबाव, और लैंगिक भेदभाव जैसी कठिनाइयों के बावजूद, कई महिलाएं अपनी दृढ़ता, कौशल और सकारात्मक सोच के बल पर सफलता की ऊंचाइयों को छू रही हैं।
महिला उद्यमी अक्सर रचनात्मक और अभिनव विचारों के साथ आती हैं, जो उन्हें प्रतिस्पर्धा में अलग बनाती हैं। सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास महिला उद्यमियों की सफलता का महत्वपूर्ण घटक है। आइये आज आपका परिचय एक ऐसी सशक्त महिला से करवाते हैं, जिन्होंने न सिर्फ खुद की एक अलग पहचान बनाई बल्कि सैंकड़ों अन्य महिलाओं को भी रोजगार का रास्ता दिखाकर उन्हें आर्थिक रूप से मज़बूती प्रदान की है। कामिनी पांचाल, ये नाम सोशल मार्केटिंग, नेटवर्किंग और सामाजिक संगठन में चिर परिचित नाम है, जो लम्बे समय से मुख्य रूप से महिलाओं और छात्राओं के लिए आर्थिक स्तर को प्रभावी बनाने का कार्य कर रही है।
कामिनी पांचाल का कार्यक्षेत्र काफी व्यापक है, वे एमएलएम नेटवर्किंग, प्रशिक्षण कार्यक्रमों, सेमीनार, ओरिएंटेशन कार्यक्रमों इत्यादि के ज़रिये अन्य महिलाओं को खुद के पैरों पर खड़े होने का मौक़ा उपलब्ध कराती है। कामिनी पांचाल मुख्य रूप से अंतर्राष्ट्रीय ब्रांड फॉरएवर के साथ जुडी है, ये एक ऐसा मंच है जो गृहणियों और छात्राओं को पार्ट टाइम या फिर फुल टाइम कार्य करने का अवसर प्रदान करता है,मेक इन इंडिया , स्टार्टअप इंडिया और डिजिटल इंडिया जैसे प्रभावी प्लेटफार्म के बारे में महिलाओं और छात्रों को जागरूक करने के साथ साथ उनके लिए रोजगार के अवसर सृजित करने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए कामिनी पांचाल ने पिछले दो वर्षों में हज़ारों महिलाओं को संगठित करने का सफल प्रयास किया है।



