Education

इम्पीरियल कॉलेज लंदन भारत के साझेदारों के साथ मिलकर करेगा विश्वस्तरीय विज्ञान और तकनीक पर शोध

दुनिया की टॉप यूनिवर्सिटीज में से एक, इंपीरियल कॉलेज लंदन ने बेंगलुरु में अपना नया साइंस हब लॉन्च किया है। इंपीरियल के अनुसार भारतीय साझेदारों के साथ मिलकर चलाए जाने वाले रिसर्च प्रोग्राम्स का उद्देश्य दुनिया की सबसे गंभीर चुनौतियों से निपटना होगा, जिनमें जलवायु परिवर्तन और सतत विकास, भोजन और पानी की सुरक्षा और एंटीमाइक्रोबियल रेज़िस्टेंस (एएमआर) शामिल हैं।’इंपीरियल ग्लोबल इंडिया’ नाम का यह हब भारत की प्रमुख यूनिवर्सिटीज और संस्थानों से साझेदारी मजबूत करेगा, इंडस्ट्री और नीति-निर्माताओं से जुड़ाव बढ़ाएगा, और भारत व यूके के बीच साइंस और टेक्नोलॉजी इनोवेशन में सहयोग बढ़ाने का सार्थक माध्यम बनेगा।
इम्पीरियल ग्लोबल इंडिया की शुरुआती प्रमुख पहलों में शामिल हैं:

• इंडिया कनेक्ट फंड के जरिए इम्पीरियल हर साल भारत के साथ मिलकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्वांटम साइंस, बायोटेक और क्लीन एनर्जी जैसे विषयों पर 25 रिसर्च प्रोजेक्ट्स को सपोर्ट करेगा।

• फ्यूचर लीडर्स स्कॉलरशिप, इम्पीरियल का अब तक का सबसे बड़ा स्कॉलरशिप प्रोग्राम है, जो भारतीय वैज्ञानिकों के लिए शुरू किया गया है। अगले पाँच सालों में यह 75 एसटीईएमबी स्टूडेंट्स को सपोर्ट करेगा।

• एरिक और वेंडी श्मिट एआई इन साइंस ग्लोबल फैकल्टी फेलोशिप्स की शुरुआत नेशनल सेंटर फॉर बायोलॉजिकल साइंसेस और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस के साथ मिलकर की जाएगी, ताकि लंदन और बेंगलुरु के बीच एक मजबूत एआई इन साइंस नेटवर्क बनाया जा सके।

• ग्लोबल चैलेंज लैब प्रोग्राम में निवेश किया जाएगा, जो हर साल सैकड़ों भारतीय और ब्रिटिश छात्रों को एक साथ लाकर संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों के लिए नए समाधान तैयार करने में मदद करेगा।

• साइंस और टेक्नोलॉजी में डॉक्टोरल ट्रेनिंग नेटवर्क को मजबूती देने के लिए इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस के साथ मिलकर एक नया साझा पीएचडी प्रोग्राम शुरू किया जाएगा। इसके अलावा, ग्लोबल फेलोज़ प्रोग्राम के जरिए भारत और ब्रिटेन की प्रमुख लैब्स के बीच पीएचडी स्तर के स्टूडेंट एक्सचेंज को भी बढ़ावा मिलेगा।

यह हब बेंगलुरु की साइंस गैलेरी में आयोजित एक कार्यक्रम में लॉन्च किया गया, जहाँ भारत के प्रमुख बिज़नेस लीडर्स, नीति-निर्माता और वैज्ञानिकों ने भारत-यूके के बीच विज्ञान, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन में साझेदारी बढ़ाने पर चर्चा की।

इस कार्यक्रम की मेज़बानी इंपीरियल के प्रेसिडेंट प्रोफेसर ह्यू ब्रैडी, इंपीरियल काउंसिल के चेयर विंदी बंगा और इंपीरियल ग्लोबल इंडिया के एकेडमिक को-डायरेक्टर्स प्रोफेसर संजीव गुप्ता और डॉ. एलेना डीकमैन ने की।

प्रोफेसर ह्यू ब्रैडी, प्रेसिडेंट, इम्पीरियल कॉलेज लंदन, ने कहा, “हमारा नया साइंस हब ‘इम्पीरियल ग्लोबल इंडिया’, भारत और इम्पीरियल के बीच साझेदारी को मजबूत करेगा और नए अवसर उत्पन्न करेगा।

Related Articles

Back to top button