कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की बायोपिक का हुआ बड़ा एलान, फिल्म में धनुष निभाएंगे लीड किरदार, ओम राउत के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को अभिषेक अग्रवाल और भूषण कुमार करेंगे प्रोड्यूस

भारत के 11वें राष्ट्रपति और देश के सबसे सम्मानित और आइकोनिक फिगर जो मिसाइल मैन के नाम से भी जाने जाते हैं, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर एक ग्रैंड बायोपिक का अनाउंसमेंस हुआ है। इस फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक ओम राउत करेंगे, जो तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर जैसी ब्लॉकबस्टर बना चुके हैं। और सबसे बड़ी खबर इस फिल्म में इंटरनेशनल स्टार और नेशनल अवॉर्ड विनिंग एक्टर धनुष हैं, जो मिसाइल मैन ऑफ इंडिया, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का रोल प्ले करते नजर आएंगे।
वहीं इस फिल्म के निर्माता अभिषेक अग्रवाल (जिन्होंने द कश्मीर फाइल्स प्रोड्यूस की थी) और भूषण कुमार (टी-सीरीज़) हैं, और स्क्रीनप्ले साईविन क्वाड्रास ने लिखा हैं, जो नीरजा, परमाणु, और मैदान जैसी प्रशंसित बायोपिक्स के लिए जाने जाते हैं। डॉ. कलाम का सफर, रामेश्वरम से राष्ट्रपति भवन तक एक ऐसी कहानी है जो हर हिंदुस्तानी के दिल से जुड़ी है। एक सिंपल बैकग्राउंड से उठ कर वो एक एरोस्पेस साइंटिस्ट, दूरदर्शी नेता और फिर जनता के राष्ट्रपति बनें। उनकी लाइफ स्टोरी, विंग्स ऑफ फायर, दुनिया भर के युवाओं को प्रेरित करती है। भारत के 11वें राष्ट्रपति और देश के सबसे सम्मानित और आइकोनिक फिगर जो मिसाइल मैन के नाम से भी जाने जाते हैं, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर एक ग्रैंड बायोपिक का अनाउंसमेंस हुआ है। इस फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक ओम राउत करेंगे, जो तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर जैसी ब्लॉकबस्टर बना चुके हैं।और सबसे बड़ी खबर इस फिल्म में इंटरनेशनल स्टार और नेशनल अवॉर्ड विनिंग एक्टर धनुष हैं, जो मिसाइल मैन ऑफ इंडिया, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का रोल प्ले करते नजर आएंगे।वहीं इस फिल्म के निर्माता अभिषेक अग्रवाल (जिन्होंने द कश्मीर फाइल्स प्रोड्यूस की थी) और भूषण कुमार (टी-सीरीज़) हैं, और स्क्रीनप्ले साईविन क्वाड्रास ने लिखा हैं, जो नीरजा, परमाणु, और मैदान जैसी प्रशंसित बायोपिक्स के लिए जाने जाते हैं।
डॉ. कलाम का सफर, रामेश्वरम से राष्ट्रपति भवन तक एक ऐसी कहानी है जो हर हिंदुस्तानी के दिल से जुड़ी है। एक सिंपल बैकग्राउंड से उठ कर वो एक एरोस्पेस साइंटिस्ट, दूरदर्शी नेता और फिर जनता के राष्ट्रपति बनें। उनकी लाइफ स्टोरी, विंग्स ऑफ फायर, दुनिया भर के युवाओं को प्रेरित करती है। इस फिल्म को लेकर फिलहाल क्रिएटिव टीम की तरह से ज़्यादा जानकारी समाने नही आई है, लेकिन ओम राउत की स्केल-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग, अग्रवाल की बोल्ड प्रोडक्शन च्वाइसेस और धनुष का ट्रांसफॉर्मेशन्ल टैलेंट पहले से ही चर्चा में बना हुआ है और फिल्म को लेकर उम्मीदें आसमान छू रही हैं। इसकी एक वजह फिल्म में दो राष्ट्रीय पुरस्कार विजेताओं, राउत और धनुष का एक आना है। कह सकते है ये फिल्म भारतीय बायोपिक्स का ग्लोबल बेंचमार्क बनने वाली है। ये फिल्म अभिषेक अग्रवाल और भूषण कुमार के मजबूत समर्थन के साथ आ रही है, और इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं अभिषेक अग्रवाल, भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और अनिल सुंकारा – जो मिलकर एक ऐसी फिल्म बना रहे हैं जिसे सिर्फ भारत ही नहीं, पूरा विश्व देखेगा।



