हरमनप्रीत कौर के नाम पर भारत के पहले “पिंक स्टैंड” का नामकरण किया “हरमनप्रीत कौर” के नाम पर भारत के पहले “पिंक स्टैंड” का नामकरण किया

भारत के प्रमुख रियल एस्टेट डेवलपर ओमैक्स, ने आज घोषणा की कि उनके द्वारका स्थित ‘द ओमैक्स स्टेट’ के क्रिकेट स्टेडियम में एक मुख्य स्टैंड का नाम भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान, हरमनप्रीत कौर के नाम पर रखा जाएगा। यह घोषणा प्रोजेक्ट साइट पर आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की गई, जिसमें हरमनप्रीत कौर, मोहित गोयल (एमडी, ओमैक्स लिमिटेड) और अवनीत सोनी (बिजनेस हेड, ओमैक्स)।’हरमनप्रीत कौर स्टैंड’, जिसे ‘पिंक स्टैंड’ के नाम से भी जाना जाएगा, नॉर्थ (पैवेलियन) लोअर बाउल में स्थित होगा और इसमें कुल 1,500+ सीटें होंगी। ये स्टेडियम की सर्वश्रेष्ठ सीटों में से हैं, जो मैदान का बिल्कुल नज़दीक से और ऊंचाई से शानदार दृश्य प्रदान करेंगी। यह स्टैंड 30,000 दर्शक क्षमता वाले उस स्टेडियम का हिस्सा है, जो ‘द ओमैक्स स्टेट’, का मुख्य आकर्षण है। यह एक एकीकृत स्पोर्ट्स और लाइफस्टाइल डेस्टिनेशन है, जो द्वारका सेक्टर 19बी में 50 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैला हुआ है और इसमें लगभग 2,500 करोड़ रूपए का निवेश किया गया है। यह महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट भारत का पहला ‘5-इन-1’ डेस्टिनेशन है, जिसका उद्देश्य स्पोर्ट्स, रिटेल, हॉस्पिटैलिटी, फूड और सोशल स्पेस को एक ही मास्टर प्लान के तहत एक साथ लाना है। इस स्टेडियम को दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के साथ साझेदारी में विकसित किया जायेगा।
भारतीय क्रिकेट में अपनी तरह की पहली पहल के तहत, हरमनप्रीत कौर स्टैंड में एक समर्पित ‘पिंक स्टैंड’ शामिल होगा, जो विशेष रूप से महिलाओं और परिवारों के लिए डिज़ाइन किया गया एक स्वागतयोग्य स्थान होगा। ओमैक्स का लक्ष्य स्टेडियमों को अधिक समावेशी बनाना और अधिक महिलाओं को लाइव खेलों का आनंद लेने के लिए प्रोत्साहित करना है। इस कॉन्सेप्ट को हरमनप्रीत कौर के परामर्श से विकसित किया गया है, जिन्होंने स्टेडियम के भीतर बेहतर एथलीट-केंद्रित सुविधाओं को आकार देने के लिए अपने सुझाव भी दिए।
ओमैक्स ने मूल रूप से 2025 में भारत की ऐतिहासिक आईसीसी महिला विश्व कप जीत से पहले हरमनप्रीत कौर को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया था। स्टैंड का नाम उनके नाम पर रखकर, कंपनी का लक्ष्य उस उपलब्धि को स्टेडियम की पहचान में शामिल करना और खेल में उनके योगदान को सम्मानित करना है। यह सम्मान हरमनप्रीत कौर को भारत की पहली ऐसी महिला क्रिकेटर बनाता है जिनके नाम पर दो स्टेडियम स्टैंड नामित हैं—जो उनकी व्यक्तिगत विरासत और देश में महिला क्रिकेट की बढ़ती प्रतिष्ठा का प्रतिबिंब है।
श्रीमती हरमनप्रीत कौर ने कहा, “द ओमैक्स स्टेट में मेरे नाम पर एक स्टैंड होना वाकई बहुत खास है। क्रिकेट ने इन वर्षों में मुझे बहुत कुछ दिया है और यह सम्मान मेरी इस यात्रा को और भी सार्थक बनाता है। मैं इस सम्मान के लिए ओमैक्स की आभारी हूँ।
श्री मोहित गोयल, एमडी, ओमैक्स ने कहा, “हरमनप्रीत की यात्रा अनुशासन, मजबूती और नेतृत्व की मिसाल है। द ओमैक्स स्टेट में उनके नाम पर एक स्टैंड समर्पित करना उनकी इस यात्रा को सम्मान देने और भारत में महिला खेलों की प्रगति को स्वीकार करने का हमारा तरीका है। हमने उन्हें वर्ल्ड कप जीतने से पहले ही अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया था, क्योंकि हम उन मूल्यों पर विश्वास करते थे जिनका प्रतिनिधित्व वह करती हैं। उनके सुझाव पर ही हम महिलाओं के लिए 1500+ सीटों वाला ‘पिंक स्टैंड’ पेश कर रहे हैं, ताकि स्टेडियम सभी के लिए अधिक समावेशी बन सकें। हमने महिला एथलीटों के लिए उन सुविधाओं के बारे में भी उनके सुझाव लिए हैं, जो भारतीय स्टेडियमों में अब भी कम ही देखने को मिलती हैं—जैसे महिला एथलीटों के लिए अलग सुविधाएं। इस विज़न को साकार करने के लिए हमने बेंटेल और अन्य वैश्विक सलाहकारों के साथ साझेदारी की है, ताकि स्टेडियम, होटल और कमर्शियल स्पेस का डिज़ाइन विश्व स्तरीय मानकों पर खरा उतरे। वास्तव में, इस स्टेडियम को भारत की दीर्घकालिक महत्वाकांक्षाओं, जैसे ओलंपिक, फीफा टूर्नामेंट, पैरालंपिक और कॉमनवेल्थ गेम्स जैसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की मेजबानी को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया जा रहा है।”
स्टेडियम में प्रीमियम सुविधाएं जैसे स्टेडियम का शानदार नज़ारा दिखाने वाला ‘इनफिनिटी पूल’, कैफे स्पेस, को-वर्किंग एरिया और प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले छात्र खिलाड़ियों के लिए डॉर्मिटरी सुविधाएं भी होंगी। ओमैक्स मानसून के दौरान खेल के मैदान को जल्दी तैयार करने के लिए ‘क्विक-ड्राई’ टेक्नोलॉजी भी पेश कर रहा है। इस प्रोजेक्ट में विकास कार्यों में भीड़ प्रबंधन के लिए एआई संचालित ‘स्मार्ट गेट्स’ और सुरक्षा प्रणालियाँ शामिल की जाएंगी। सुगम आवाजाही के लिए 11 समर्पित एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स की योजना है, साथ ही कारों, कैब, ऑटो और मेट्रो फीडर सेवाओं के लिए अलग-अलग ड्रॉप-ऑफ सिस्टम होंगे।



