दी डायरी आफ़ मणिपुर के निर्देशक सनोज मिश्रा को हिन्दू संगठनों ने सम्मानित किया।

नई दिल्ली, अखिल भारत हिन्दू महासभा भवन में राजधानी दिल्ली के प्रतिष्ठित हिन्दू संगठनों ने मणिपुर के कुकी ईसाई आतंकवाद की पोल खोलने वाले जाने माने फिल्म निर्माता और दी डायरी आफ मणिपुर के निर्देशक सनोज मिश्रा को सम्मानित किया। हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुन्ना कुमार शर्मा ने श्री सनोज मिश्रा को सम्मानित करते हुए उनकी हिम्मत की दाद दी कि उन्होंने सी आई ए के उस ईसाई आतंकवाद का खुलासा किया जो पूर्वोत्तर भारत को भारत से काट कर एक अलग ईसाई देश बनाने की साजिश है।
श्री सुनोज मिश्रा को सम्मानित करते हुए धर्मरक्षक श्री दारा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुकेश जैन ने कहा कि श्री सनोज मिश्रा प्रखर हिन्दुत्ववादी फिल्म निर्माता है। जैसे ही उन्होंने महाकुम्भ की मोनालिसा को लेकर मणिपुर डायरी फिल्म बनाने की घोषणा की यह उन ईसाई आतकवादी ताकतों को सहन नहीं हुआ। क्योंकि पूर्वोत्तर के नागालैंड-मिजोरम-मेघालय को ईसाई बनाने के बाद सी आई ए की पूर्वोत्तर को काटकर एक अलग ईसाई देश बनाने की ईसाई आतंकवादी साजिश को देश समझ ही नहीं सका। इसी 13 तारीख को ही एन आई ए ने पूर्वोत्तर को काटकर एक अलग ईसाई देश बनाने की सी आई ए की साजिश में लिप्त अमेरीकी ईसाई आतकवादी मैथ्यू आरोन वान डाइक को गिरफ्तार किया है। अपने आप को ईसाई पादरी बताने वाला यह अमरीकी गोरा ईसाई आतंकवादी मणिपुर के कुकी ईसाई आतकवादियों को ड्रोन हथियार गोला बारूद सप्लाई कराने के साथ – साथ उन्हें चलाने का भी प्रशिक्षण दे रहा था। इस अवसर पर फिल्म निर्माता श्री सनोज मिश्रा ने कहा कि जबसे मैंने दी डायरी ऑफ मणिपुर फिल्म बनाना शुरू किया है। नक्सली ईसाई आतंकवादी ताकतें मुझे लगातार परेशान और बदनाम कर रही है। इन अंग्रेजी ताकतों ने मुझे न केवल बदनाम किया बल्कि मुझे जेल भी भिजवाया। मेरी फिल्म को रुकवाने के लिये ही एक ईसाई लड़के ने साजिश रच कर मेरी फिल्म की हिरोइन मोनालिसा को मुसलमान फरमान के लव जिहाद में फंसाया। क्योंकि इस गिरोह की फंडिंग करने वाली सी आई ए नहीं चाहती उसके पूर्वोत्तर के ईसाई आतंकवाद की पोल पट्टी खोलने वाली मेरी फिल्म द डायरी ऑफ मणिपुर को भारत की जनता देखें।
सम्मान समारोह में सर्वोच्च न्यायालय के जाने माने वकील श्री ए पी सिंह ने बताया कि मोनालिसा से विवाह करने वाले बागपत निवासी मुसलमान फरमान ने हिन्दू रीति रिवाज से मोनालिसा से विवाह करके हिन्दू विवाह अधिनियम की धारा 5 के तहत अपराध किया है क्योंकि इस धारा 5 के तहत वैध हिन्दू विवाह हिन्दुओं के बीच ही हो सकता है। धारा 8 के तहत हिन्दू और मुसलमान के बीच हुए विवाह को पंजीकृत भी नहीं कराया जा सकता और इस प्रकार का विवाह धारा 11 के तहत शून्य है और गलत जानकारी देने वाले फरमान और इस विवाह को पंजीकृत करने वाले अधिकारी ने दण्डनीय अपराध किया है। जिसके लिए हिन्दू विवाह अधिनियम में इन दोनों को जेल भेजने का प्रावधान है। मोनालिसा के पिता ने इनके खिलाफ मध्य प्रदेश के खरगोन थाने में शिकायत भी दर्ज कराई है।
सम्मान समारोह में आये हिन्दू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विष्णु गुप्ता और राष्ट्रवादी जन लोक पार्टी के नेता ठाकुर दुष्यन्त सिंह सहित सभी हिन्दू संगठनों ने केन्द्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह और सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश श्री सूर्यकान्त शर्मा से मांग की कि दी डायरी ऑफ मणिपुर फिल्म के निर्माता श्री सनोज मिश्रा और उसकी हिरोइन मोनालिसा को पूर्ण सुरक्षा दी जाये। इसी के साथ हिन्दू विवाह अधिनियम का उल्लंघन करने वाले मुसलमान फरमान और केरल के विवाह पंजीकरण अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके इन्हें गिरफ्तार किया जाये। सुभाष चन्द्र



