इंस्टामार्ट की भारत ऑर्गेनिक्स के साथ साझेदारी: भारतीय घरों में पहुँचेंगे उच्च गुणवत्ता वाले, किफ़ायती ऑर्गेनिक उत्पाद

भारत के प्रमुख क्विक कॉमर्स प्लेटफ़ॉर्मों में से एक इंस्टामार्ट ने किसानों के नेतृत्व वाले सहकारी ब्रांड भारत ऑर्गेनिक्स के साथ एक रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है, जिसकी बदौलत इंस्टामार्ट प्लेटफ़ॉर्म के उपभोक्ताओं को सुलभ और सस्ती कीमतों पर उच्च गुणवत्ता वाले जैविक खाद्य उत्पाद उपलब्ध होंगे। नेशनल कोऑपरेटिव ऑर्गेनिक लिमिटेड (NCOL) के साथ इस सहयोग का उद्देश्य सहकारी जैविक उत्पादकों और डिजिटल उपभोक्ताओं के बीच की खाई को पाटना है। यह एक महत्वपूर्ण कदम है जो आधुनिक उपभोक्ता जरूरतों को पूरा करने के लिए पारंपरिक सहकारी उद्यमों के उत्पादन का लाभ उठाने की दिशा में लिया गया है।
यह पहल श्वेत क्रांति 2.0 के तहत भारत सरकार के व्यापक दृष्टिकोण के अनुरूप भी है, जो टिकाऊ प्रथाओं को अमल में लाने, बाजार तक पहुंच बनाने और डिजिटल सक्षमता के माध्यम से कृषि-सहकारी ईको सिस्टम को मजबूत करने पर जोर देती है। यह साझेदारी पारंपरिक किसान सहकारी समितियों को इंस्टामार्ट जैसे तकनीक-सक्षम प्लेटफ़ॉमों से जोड़ते हुए एक स्वस्थ, अधिक लचीले भारत को आकार देने में सहकारी समितियों की भूमिका को उभारती है।
भारत ऑर्गेनिक्स की मूल्य निर्धारण रणनीति को भी इस तरह बनाया गया है, जिससे सभी के लिए स्वच्छ भोजन तक पहुँच संभव हो सके। प्लेटफ़ॉर्म पर अरहर दाल की शुरुआती कीमत ₹240/किग्रा (बाजार औसत ₹290-₹300 की तुलना में) और जैविक आटा भी इसी तरह कम कीमतों पर उपलब्ध होंगे, जिससे इंस्टामार्ट उपयोगकर्ता अब प्रीमियम उत्पाद के लिए अतिरिक्त भुगतान किए बिना स्वस्थ भोजन चुन सकते हैं।
इस साझेदारी पर बोलते हुए, इंस्टामार्ट के सीईओ अमितेश झा ने कहा, “स्विगी में, हमारा ध्यान हमेशा अपने उपभोक्ताओं को मूल्य, सुविधा और गुणवत्ता देने पर रहा है। भारत ऑर्गेनिक्स के साथ इस साझेदारी की बदौलत हम इंस्टामार्ट के ग्राहकों के लिए भारत ऑर्गेनिक्स के जैविक उत्पाद विकल्पों की एक विस्तृत श्रृंखला आसानी से उपलब्ध करा सकेंगे, जो स्वस्थ जीवन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाने में मदद करती है। यह तकनीक के ज़रिये स्थानीय समुदायों के विकास में सहयोगी बनने के हमारे व्यापक लक्ष्य के साथ भी जुड़ता है। इसके अलावा, यह सहयोग भारत के जैविक किसानों के लिए बड़ा बाजार उपलब्ध करवाकर फायदा पहुँचाएगा।
मदर डेयरी के साथ अपने सहयोग के माध्यम से भारत ऑर्गेनिक्स की दिल्ली-एनसीआर में 300 से अधिक सफल आउटलेट्स और लगभग 10,000 सामान्य व्यापार स्टोरों में उपलब्धता के साथ एक मजबूत वितरण नेटवर्क पहले से ही है और अब इंस्टामार्ट के साथ इस नई साझेदारी के माध्यम से डिजिटल-फर्स्ट घरों तक इसकी पहुंच का विस्तार होगा। यह पहल भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था को उसके कृषि आधार के साथ विकसित करने का प्रतीक है – जो स्वस्थ भोजन विकल्पों और अधिक लचीले कृषक समुदायों को मज़बूती देता है।



