Business

किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वैलरी ने दिल्ली/एनसीआर में अपने 9वें एक्सक्लूसिव शोरूम का शुभारंभ किया

किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वैलरी ने दिल्ली/एनसीआर के वेगास मॉल, द्वारका में अपने 9वें एक्सक्लूसिव शोरूम का भव्य उद्घाटन किया। यह किसना का देश भर में 44वां एक्सक्लूसिव शोरूम है। उद्घाटन के अवसर पर हरि कृष्ण ग्रुप के संस्थापक और एमडी श्री घनश्याम ढोलकिया और किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वैलरी के निदेशक श्री पराग शाह मौजूद थे।

भव्य उद्घाटन का जश्न मनाने के लिए, किसना डायमंड ज्वैलरी के मेकिंग चार्ज पर 100% तक की छूट दे रहा है। उत्साह को बढ़ाते हुए, किसना का ‘अबकी बार शोपिंग करो और जीतो कार’ अभियान उपभोक्ताओं को 100 से अधिक कारों में से जीतने का मौका दे रहा है। आप 20,000 रुपए या उससे अधिक मूल्य के हीरे, प्लेटिनम या सॉलिटेयर आभूषण या 50,000 रुपए मूल्य के सोने के आभूषण खरीदकर इसमें भाग लें सकते है।

हरि कृष्ण समूह के संस्थापक और एमडी श्री घनश्याम ढोलकिया ने कहा, “हम त्योहारों के मौसम में द्वारका में अपना शोरूम खोलने के लिए उत्साहित हैं। किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वैलरी के निदेशक श्री पराग शाह ने कहा, ”द्वारका शोरूम किसना की व्यापक विस्तार रणनीति का हिस्सा है, जो एक ऐसे व्यावसायिक दृष्टिकोण पर जोर देता है जो पूरे भारत में अधिक ग्राहकों तक पहुंचने पर केंद्रित है। हमारा पहला उद्देश्य ग्राहक की सुविधा और पसंद होती है।

किस्ना के फ्रैंचाइज़ पार्टनर, श्री कृष्ण कालरा और श्री ध्रुव कालरा ने कहा, ”किसना को द्वारका में लाने का मतलब सिर्फ़ एक शोरूम खोलना नहीं है। इस शोरूम का उद्देश्य किसना की समृद्ध विरासत और शिल्प कौशल के प्रति समर्पण को ग्राहकों तक पहुंचना होगा। हमारा लक्ष्य इसे उत्सव मनाने के लिए एक पसंदीदा जगह बनाना होगा।”

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए किसना ने अपने लॉन्च इवेंट में वृक्षारोपण अभियान का भी आयोजन किया। इसके साथ ही किसना ने जरुरतमंदो के लिए भोजन वितरण अभियान भी आयोजित किया।

Related Articles

Back to top button