Business

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया ने होम अप्लायंसेज पोर्टफोलियो का विस्तार किया: फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर्स, एआई डीडी वॉशिंग मशीन्स और बिल्कुल नई ‘एसेंशियल सीरीज’ की प्रीमियम रेंज पेश की

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड (एलजीई इंडिया) ने आज 2026 के लिए अपने होम अप्लायंसेज की रेंज बाज़ार में उतारी। किफायती-प्रीमियम और प्रीमियम, दोनों श्रेणियों में पेश की गई यह नई रेंज, एलजी की भरोसेमंद तकनीक को ज़्यादा से ज़्यादा भारतीय परिवारों तक पहुँचाने के संकल्प को और मज़बूत करती है। इस नई रेंज को भारतीय उपभोक्ताओं की हर छोटी-बड़ी ज़रूरत को ध्यान में रखकर बेहद बारीकी से तैयार किया गया है। यह शानदार डिज़ाइन और बेहतरीन अनुभव के साथ-साथ भरोसेमंद और सुलभ तकनीक के बीच के अंतर को पाटती है, ताकि हर भारतीय घर को आधुनिक तकनीक का लाभ मिल सके।

अपनी 2026 की रेंज विस्तार योजना के हिस्से के रूप में, एलजीई इंडिया ने अपनी किफायती-प्रीमियम ‘एसेंशियल सीरीज’ का दायरा बढ़ा दिया है, जिसे अक्टूबर 2025 में शुरू किया गया था। इस विस्तार के जरिए घरेलू उपकरणों में कई नए डिज़ाइन, अलग-अलग क्षमताएं और किफायती दाम पेश किए गए हैं। इसका उद्देश्य उपभोक्ताओं के एक बड़े वर्ग की ज़रूरतों को पूरा करना है, जो एलजी इंडिया के ‘हर घर अप्लायंसेज, हर घर हैप्पीनेस’ के मिशन को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

इसके साथ ही, एलजीई इंडिया ने प्रीमियम श्रेणी में भी नए उत्पाद पेश किए हैं, ताकि ज्यादा बजट वाले ग्राहकों की बदलती जीवनशैली और जरूरतों को पूरा किया जा सके। एसेंशियल सीरीज़ की सफलता को आगे बढ़ाते हुए, इस प्रीमियम पोर्टफोलियो में आधुनिक और शानदार डिज़ाइन वाले नए आविष्कार शामिल किए गए हैं। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि भारतीय उपभोक्ताओं को हर बजट में ऐसी भरोसेमंद और काम की तकनीक मिले, जो उनके रोज़मर्रा के जीवन को बेहतर बना सके। ‘मेक-इंडिया-ग्लोबल’ पहल पर अपने बढ़ते फोकस को दर्शाते हुए, एलजी इंडिया ने 2026 की पहली तिमाही से ‘एसेंशियल सीरीज’ का निर्यात भी शुरू कर दिया है। साल 2026 में इस सीरीज के उत्पादों को एशिया, मध्य पूर्व और अफ्रीका के 22 देशों में भेजे जाने की उम्मीद है। निर्यात किए जाने वाले इन उत्पादों में रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन और घर में इस्तेमाल होने वाले एयर कंडीशनर शामिल हैं।

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री होंग जू जीयोन ने अपनी बात रखते हुए कहा, “एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए भारत विकास का एक बहुत महत्वपूर्ण बाज़ार है। हमारा संकल्प केवल कारोबार बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि हमारा उद्देश्य ऐसी तकनीक और फीचर्स प्रदान करना है जो भारतीय जीवनशैली के लिए सटीक हों। हमारा यह नया पोर्टफोलियो इसी सोच को दर्शाता है। हाल ही में लॉन्च हुई ‘एसेंशियल सीरीज़’ और हमारे प्रीमियम उपकरणों के विस्तार के साथ, हम हर बजट और हर वर्ग की आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए बेहतरीन विकल्प पेश कर रहे हैं। हम न केवल ‘मेक-इन-इंडिया’ और ‘मेक-फॉर-इंडिया’ के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मज़बूत कर रहे हैं, बल्कि हमने एसेंशियल सीरीज़ को एशिया, मध्य पूर्व और अफ्रीका के 22 देशों में निर्यात करने का एक बड़ा लक्ष्य भी रखा है। इस तरह, हम भारत में अपनी निर्माण क्षमता का लाभ उठाते हुए ‘मेक-इंडिया-ग्लोबल’ के सपने को साकार कर रहे हैं।”

Related Articles

Back to top button