दिल्ली एनसीआर

उपराज्यपाल-दिल्ली ने एनडीएमसी चेस्ट पॉलीक्लिनिक, गोल मार्केट में एक आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी का उद्घाटन किया।

माननीय उपराज्यपाल – दिल्ली, श्री विनय कुमार सक्सेना ने ए-ब्लॉक, इनर सर्कल कनॉट प्लेस, नई दिल्ली से नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) स्कूलों के 5,000 छात्रों का “तिरंगा यात्रा” में नेतृत्व किया और उसके बाद एनडीएमसी चेस्ट पॉलीक्लिनिक, बेयर्ड लाइन, शहीद भगत सिंह मार्ग (शिवाजी स्टेडियम के पास), नई दिल्ली में एक आयुर्वेदिक औषधालय का उद्घाटन भी किया।

इस अवसर पर, श्री सक्सेना ने पेरिस ओलंपिक 2024 में कुश्ती में कांस्य पदक विजेता – श्री अमन सहरावत को सम्मानित किया। एनडीएमसी ने श्री अमन सहरावत को एनडीएमसी ब्रांड एंबेसडर भी नियुक्त किया है।

सांसद, नई दिल्ली – सुश्री बांसुरी स्वराज, मुख्य सचिव, दिल्ली और अध्यक्ष- एनडीएमसी श्री नरेश कुमार, उपाध्यक्ष, एनडीएमसी – श्री सतीश उपाध्याय, परिषद सदस्य – श्री कुलजीत सिंह चहल, श्रीमती विशाखा शैलानी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण भी उपस्थित थे।तिरंगा यात्रा में भाग लेने वाले सभी लोगों को बधाई देते हुए उपराज्यपाल महोदय ने कहा कि इस वर्ष 8 अगस्त 2024 को केंद्र सरकार ने हर घर तिरंगा अभियान के तीसरे संस्करण की घोषणा की है, जो 9 अगस्त से 15 अगस्त 2024 तक चलेगा।

तिरंगा यात्रा में एनडीएमसी स्कूल के छात्रों ने गणमान्य व्यक्तियों के साथ कनॉट प्लेस के ए ब्लॉक, इनर सर्कल का मार्ग तय किया। लगभग 5,000 स्कूली छात्र, शिक्षक, अभिभावक, अन्य व्यक्ति और एनडीएमसी के अधिकारी और कर्मचारी पूरे जोश और उत्साह के साथ राष्ट्रीय ध्वज लेकर तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। भारत के 78वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में शुरू किए गए ‘तिरंगा यात्रा’ अभियान में शहर भर के छात्रों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखी गई, जिसमें एनडीएमसी-अटल आदर्श और नवयुग स्कूल सबसे आगे रहे।

आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी का उद्घाटन करते हुए, श्री सक्सेना ने कहा कि पॉलीक्लिनिक कॉम्प्लेक्स, जिसमें वर्तमान में एलोपैथिक और होम्योपैथिक डिस्पेंसरी के साथ-साथ एक चेस्ट क्लिनिक भी है, अब एक आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी को शामिल करने से और समृद्ध हो गया है।

Related Articles

Back to top button