Blog

किचन को सुविधाजनक बनाएंः समय बचाने के उपाय

आज की व्यस्त दुनिया में किचन को व्यवस्थित बनाए रखना बहुत आवश्यक हो गया है। घंटों तक साफ-सफाई और खाना पकाने की परेशानी से बचने के लिए लोग अक्सर बाहर से खाना ऑर्डर करने लगे हैं, जिससे फूड पॉईज़निंग और खाना बर्बाद होने की घटनाएं बढ़ गई हैं।

किचन को लंबे समय तक साफ न करने पर यह अस्वच्छ हो जाता है और इसमें तेल के दाग जमा हो जाते हैं। इसलिए लोग अपने किचन को स्वच्छ और जर्म्स से मुक्त करने के लिए हमेशा तीव्र और आसान समाधानों की तलाश में रहते हैं। मॉम इन्फ्लुएंसर, श्वेता तंवर ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा, ‘‘एक माँ के रूप में मुझे अपने बच्चों और परिवार के लिए नई रेसिपी और कुकिंग स्टाईल के साथ प्रयोग करने में मजा आता है। साथ ही मैं हमेशा अपने घर को स्वच्छ रखती हूँ, जिसमें मेरी मदद आईटीसी निमइज़ी डिशवॉश जेल बहुत मदद करता है। इसकी शक्तिशाली एंजाईम टेक्नोलॉजी* अपने लिफ्ट ऑफ एक्शन^ के साथ मुश्किल से मुश्किल दाग को भी आसानी से मिटा देती है। इसलिए सफाई करने में मेरा कम समय लगता है और परिवार के साथ मैं ज्यादा समय बिता पाती हूँ। सही उत्पादों की मदद से घर के सभी दैनिक काम बहुत आसानी से और बहुत जल्दी निपट जाते हैं।’’

स्मार्ट चॉपिंगः अच्छी क्वालिटी के फूड प्रोसेसर और चॉपर का उपयोग करें। इन किचन गैजेट्स की मदद से खाने की तैयारी करने में काफी समय बचेगा।

अपनी पैंट्री को व्यवस्थित रखेंः पैंट्री को व्यवस्थित रखने के लिए स्वच्छ कंटेनर और लेबल का उपयोग करें। इससे सामान तलाशने में कम समय लगेगा और आप ज्यादा सामान खरीदे जाने से भी बचेंगे। शक्तिशाली डिशवॉशर रखेंः अच्छी क्वालिटी के डिशवॉशर जैसे आईटीसी निमइज़ी का उपयोग करें ताकि बहुत ज्यादा घिसने की जरूरत न पड़े।

डिशवॉशिंग असेंबली लाईनः सिंक के क्षेत्र को व्यवस्थित रखकर सिस्टम को प्रभावशाली बनाएं। स्क्रबिंग स्टेशन, रिंसिंग का क्षेत्र और ड्राई रैक सेटअप व्यवस्थित क्रम में रखें ताकि प्रक्रिया ज्यादा व्यवस्थित हो सके।

समय और ऊर्जा बचाने के लिए एयर-ड्राई करेंः डिश को हाथों से ड्राई करने की बजाय उन्हें साफ रैक में एयर-ड्राई करें। इससे न केवल समय बचेगा, बल्कि डिश टॉवल के उपयोग में भी कमी आएगी, जिसे बैक्टीरिया से बचाने के लिए बार-बार बदलने की जरूरत पड़ती है।

याद रखें कि किचन को ज्यादा सुविधाजनक बनाने के लिए कठोर परिश्रम नहीं, बल्कि स्मार्ट काम करने की जरूरत होती है। इन सुझावों और सही टूल्स की मदद से घर के कामों में लगने वाले समय की बचत होगी और आप स्वादिष्ट खाने का आनंद लेते हुए अपने परिवार को ज्यादा समय दे पाएंगे। इसलिए इन हैक्स की मदद से किचन को ज्यादा प्रभावशाली और तनावमुक्त बनाएं।

Related Articles

Back to top button