मेंटोस का र रंगारंग कैम्पेन ‘यस टू फ्रेश’ लॉन्च

परफेटी वैन मेले इंडिया के ब्रांड मेंटोस ने लंबे समय के बाद टेलीविजन स्क्रीन पर रंगारंग कैम्पेन ‘यस टू फ्रेश’ लॉन्च किया है। यह कैम्पेन मेंटोस के ताजा स्वाद के साथ उबाऊ और बोरियत भरे पलों को शानदार अनुभव में बदलने की कहानी कहता है।
इस कैम्पेन में अभिनेता अभय वर्मा मुख्य भूमिका में दिखेंगे। इस कैम्पेन में दिखाया गया है कि किस प्रकार मेंटोस आपके रोज़मर्रा के पलों को तरोताजा और ऊर्जा से भरपूर बना देता है। ब्रांड फिल्म के पीछे की सोच यह दिखाना है कि मेंटोस कैंडी खाने का मतलब है मौज-मस्ती, साथ ही इसे खाने से जिंदगी में एक ताजगी और क्रिएटिविटी आ जाती है।
इस फिल्म की शुरुआत एक आम बायोलॉजी क्लास से होती है, जहां छात्र ऊबे हुए, जम्हाई लेते और खोए खोए से दिखाई देते हैं। मुख्य भूमिका निभाने वाले अभय वर्मा इसी ऊब के बीच मेंटोस कैंडी को अपने मुंह में डालते हैं। मेंटोस खाते ही तुरन्त ही उसे ताजगी की लहर महसूस होती है। उनके मूड में आया ये बदलाव दमदार म्यूजिक और बदले माहौल से साफ पता भी चलता है। ऐसे में बोरियत भरी क्लास अभय के दिमाग में एक जिंदादिल जगह में बदल जाती है। उसके कपड़े रंग-बिरंगे हो जाते हैं, दीवारें जगमगाने लगती हैं, बेंचें घूमने लग जाती हैं और पूरे माहौल में मस्ती फैल जाती है, जबकि उसके पास बैठे दूसरे छात्र इससे पूरी तरह से अनजान रहते हैं, यह इस पूरे सीन को और भी मजेदार बना देता है।
परफेटी वैन मेले इंडिया के मार्केटिंग डायरेक्टर गुंजन खेतान कहते हैं कि, “मेंटोस लंबे समय से ताजगी और नई सोच का दूसरा नाम रहा है। यह सभी ग्राहकों पर एक गहरा प्रभाव भी डालता है। हमारा यह लेटेस्ट कैम्पेन ‘यस टू फ्रेश’, इसी याद को तरोताजा कर रहा है, साथ ही जेन जी को नई सोच भी प्रदान कर रहा है।
अभिनेता अभय वर्मा कहते हैं, कि “बचपन में, मेरे लिए रिफ्रेशमेंट का मतलब मेंटोस था। मैं अपनी रोज़ाना की पॉकेट मनी से सबसे पहले मेंटोस खरीदता था। ईमानदारी से कहूँ तो आज भी यही होता है! वास्तव में, अब रेनबो रोल के साथ मेंटोस और भी बेहतर हो गई है।



