Business

विनफास्ट ने लॉन्च किया नया वीएफ एमपीवी 7, भारतीय उपभोक्ताओं के लिए स्पेशियस इलेक्ट्रिक सैवन-सीटर

ग्लोबल इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता विनफास्ट की सब्सिडरी विनफास्ट ऑटो इंडिया ने भारतीय उपभोक्ताओं के लिए नए वीएफ एमपीवी 7 का लॉन्च किया है। वीएफ एमपीवी 7- एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक, सैवन-सीटर, मल्टी-परपज़ वाहन है, जिसे भारतीय उपभोक्ताओं की स्पेस एवं बहुमुखी उपयोगिता जैसी ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया गया है। यह एक साल के भीतर विनफास्ट का तीसरा प्रोडक्ट लॉन्च है, जो भारत के तेज़ी से विकसित होते ईवी मार्केट में अपना फुटप्रिन्ट बढ़ाने की कंपनी की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।

ज़रूरत को ध्यान में रखते हुए वीएफ एमपीवी 7 में थिएटर-स्टाइल सीटिंग लेआउट और तीसरी पंक्ति में काफी जगह दी गई है, जिससे यात्री राइड के दौरान सहज महसूस करते हैं। 2840 एमएम व्हीलबेस के साथ, 1240 लीटर तक का स्टोरेज- रोज़मर्रा की ज़रूरी चीज़ें और लगेज रखने के लिए पर्याप्त जगह देता है, और एक बड़े परिवार की ज़रूरतां को आसानी से पूरा करता है। 60.13 kWh लिथियम-आयन बैटरी पूरी तरह से चार्ज (एआरएआई सर्टिफाईड) होने के बाद 517 किलोमीटर की रेंज देती है। वहीं फास्ट चार्जिंग के चलते यह बैटरी मात्र 30 मिनट में 10 से 70 फीसदी तक चार्ज हो जाती है। फ्रंट-व्हील ड्राइव से 150 kW और 280 Nm का टोर्क देते हुए यह 10 सैकण्ड से भी कम समय में 0-100 km/h की रफ़्तार पकड़ लेता है। एक्सटीरियर डिज़ाइन की बात करें तो ऑल-एलईडी लाइटिंग, इसे बाहर और भीतर से प्रीमियम लुक देती है। इसके अलावा वीएफ एमपीवी 7 व्यापक पैकेज के साथ आता है, जिसमें 3 साल की फ्री मेंटेनेन्स, 10 साल की बैटरी वारंटी, 7 साल की व्हीकल वारंटी, 5 साल की सस्पेंशन वारंटी, 7 साल की पेंट वारंटी और 7 साल का रोड-साईड असिस्टेन्स शामिल है। ऐसे में यह अपने सेगमेन्ट में उपभोक्ताओं के लिए सर्वश्रेष्ठ पैकेज लेकर आता है।

श्री तपन घोष, सीईओ, विनफास्ट इंडिया ने कहा, ‘‘नया वीएफ एमपीवी 7 भारत के लिए विनफास्ट का तीसरा प्रोडक्ट है, यह बड़े परिवारों के लिए सबसे अनुकूल है। यह परिवार के हर सदस्य को पर्याप्त जगह देकर लम्बी दूरी की यात्रा को भी आरामदायक बना देता है। इसके इंटेलीजेन्ट फीचर्स हर ड्राइव को सहज बनाते हैं। वीएफ एमपीवी 7 के साथ हम एक नए सेगमेन्ट में प्रवेश कर रहे हैं, लेकिन खास बात यह है कि हम भारत के लिए अपनी प्रतिबद्धता का विस्तार कर रहे हैं।’’

प्रोडक्ट की विशेषताएं- नया वीएफ एमपीवी 7
o एक्सटीरियर स्टाइलः सिग्नेचर वी लाईट से युक्त बोल्ड अपराईट फ्रंट फेसिया
o 7-सीटर इलेक्ट्रिक एमपीवी सेगमेन्ट में खास डाइमेंशन्सः वीएफ एमपीवी 7 की लंबाई 4740 एमएम, चौड़ाई 1872 एमएम और उंचाई 1734 एमएम है। तो बैठने वाले सभी लोगों को पर्याप्त स्थान
मिलता है
o सबसे लम्बा व्हीलबेस जो केबिन में ज़्यादा आराम देता है- सेगमेन्ट में सर्वश्रेष्ठ 2840 एमएम का व्हीलबेस सभी लोगों को केबिन में पर्याप्त स्पेस देता है।
o स्टीयरिंग कॉलम में आधुनिक और शानदार इंटीग्रेटेड गियर स्टाक।

प्रीमियम आधुनिक एक्सटीरियर स्टाइलिंगः वीएफ एमपीवी 7 की बॉडी पर साफ़, सरल लाइनें और हल्के उभार इसे एक अलग और आधुनिक एमपीवी लुक देते हैं।
o वी-शेप की सिग्नेचर एलईडी लाइट
o एलईडी टर्न इंडिकेटर के साथ ड्यूल फंक्शन डीआरएल
o 48.26 सेंटीमीटर (19इंच) के ब्लैक एलॉय व्हील
o चारों ओर स्पोर्टी क्लैडिंग
o चारों ओर अच्छी विजिबिलिटी के लिए बड़ा विंडो एरिया
o क्रोम विंडो बेल्टलाइन
o इंटीग्रेटेड रियर स्पॉइलर
o शार्क फिन एंटीना
o रियर वॉशर, वाइपर और डिफॉगर
मिनिमलिस्ट और अपमार्केट इंटीरियरः वीएफ एमपीवी 7 का इंटीरियर सादा और मिनिमलिस्ट है, इसमें स्पोर्टी ऑल-ब्लैक इंटीरियर थीम या प्रीमियम ड्यूल-टोन ब्लैक और ब्राउन इंटीरियर थीम चुनने का विकल्प मिलता है।
o टिल्ट और टेलिस्कोपिक डी-कट लेदरेट-रैप्ड मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील
o लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री
o दरवाज़ों और आर्मरेस्ट में लेदरेट इंसर्ट
o सभी सीटों के लिए एडजस्टेबल हेडरेस्ट
o सभी सीटों के लिए थ्री-पॉइंट सीट बेल्ट, फ्रंट रो में प्री-टेंशनर दिए गए हैं
o बेज़ल-लेस डे/नाइट आईआरवीएम
o फ्रंट आर्मरेस्ट के नीचे बड़ा स्टोरेज स्पेस
o सेंट्रल कंसोल के नीचे यूटिलिटी स्पेस
o क्रोम-लाइन से युक्त फ्रंट कप होल्डर

7-सीटों वाला कॉन्फ़िगरेबल और फ़्लेक्सिबल कॉन्फ़िगरेशनः वीएफ एमपीवी 7 भारतीय उपभोक्ताओं की आधुनिक शहरी जीवनशैली की ज़रूरतों के लिए अनुकूल है।
o तीन-रो वाली व्यवहारिक थिएटर-स्टाइल की सीटिंग
o तीसरी रो में काफी जगह, औसत कद-काठी वाले भारतीय व्यस्क इसे आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं।
o सीट की कुशनिंग, इसे मज़बूती और कोमल बनाती है।
o 6-तरीकों से एडजस्ट होने वाली ड्राइवर सीट
o दूसरी रो की सीटों में स्लाइड, रिक्लाइन, 60:40 स्प्लिट और आईसोफिक्स की सुविधा है
o तीसरी रो की सीटों में रिक्लाइन और 50:50 स्प्लिट की सुविधा है
o सभी सीटें ऊपर होने पर 126 L का बूट स्पेस देती हैं, जिसे 1,240 Lतक बढ़ाया जा सकता है।

इन्फोटेनमेंट और कनेक्टिविटीः
o फ्री-स्टैंडिंग 25.65 सेंटीमीटर (10.1इंच) इन्फोटेनमेंट स्क्रीन
o एंड्रोइड ऑटो और एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी
o सभी दरवाज़ों में स्पीकर
o कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी
o टाईप ए और टाईप सी यूएसबी पोर्ट्स
o पहली रो और बूट में 12वी पोर्ट

आराम और सुविधाः
o ऑटो होल्ड से युक्त इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक
o एलईडी टर्न सिग्नल के साथ ऑटो-फोल्ड होने वाले बॉडी-कलर के ओआरवीएम
o पैसिव कीलेस एंट्री
o ब्रेक पैडल इंटीग्रेटेड स्टार्टर (पुश बटन की ज़रूरत नहीं)
o सभी खिड़कियां एंटी-पिंच के साथ स्वतः ऊपर/नीचे होती हैं
o पीएम 2.5 एयर फिल्टर से युक्त ऑटोमैटिक एचवीएसी
o तीसरी रो के लिए अलग एसी कंट्रोल, जिसमें एयर-वेंट सही जगह पर लगे हैं
o तीसरी रो में कप होल्डर
o ViVi वर्चुअल असिस्टेंट
o कैंप मोड, जो लाइट्स, एचवीएसी और इंफोटेनमेंट सिस्टम को ऑन रखता है

परफॉर्मेंसः वीएफ एमपीवी 7 ऐसे पावरट्रेन से युक्त है जो अपने वर्ग में सबसे बेहतरीन 150 kW का पीक आउटपुट देता है; इसकी पावर डिलीवरी नए ड्राइवर के लिए भी ड्राइव को आसान बनाती है।
o 60.13 kWh बैटरी क्षमता
o एआरएआई द्वारा सर्टिफाइड 517 किलोमीटर रेंज
o 30 मिनट में 10 फीसदी से 70 फीसदी तक फास्ट चार्ज
o 80 kW तक की डीसी चार्जिंग
o 150 kW पीक पावर, 280 Nm पीक टॉर्क
o 9 सेकंड से भी कम समय में 0 से 100 km/h की रफ्तार
o 140 km/h की टॉप स्पीड
o कई तरह के ड्राइव और रीजेनरेटिव ब्रेकिंग मोड
o क्रीप मोड

सुरक्षाः
o ABS, EBD, BA
o ESC, TCS

o 4 एयरबैग
o हिल स्टार्ट असिस्ट
o रोल ओवर मिटिगेशन
o एमरजेंसी सिग्नल सिस्टम
o सभी डिस्क ब्रेक
o इंटीग्रेटेड डायनामिक ब्रेक

एक्सटीरियर कलर्स- जैट ब्लैक/ इन्फीनिटी ब्लैक/ मूनलिट ओशीन/ ज़ेनिथ ग्रे/ सोलर रूबी/ इंटरोस्पेक्टिव ब्राउन इंटीरियर- ड्यूल टोन ब्राउन और ब्लैक इंटीरियर/ स्पोर्टी ब्लैक इंटीरियर वीएफ एमपीवी 7, विनफास्ट इंडिया की बढ़ती प्रोडक्ट रेंज में वीएफ 6 और वीएफ 7 के साथ शामिल हो गया है। तमिलनाडु के थूथुकुडी में विनफास्ट की फ़ैक्टरी असेंबल किए गए ये वाहन भारत में, भारत के लिए बनाए जाते हैं।

Related Articles

Back to top button