Entertainment

नमित मल्होत्रा की ‘रामायणम्’ ने भारत से विश्व तक की अपनी यात्रा की शुरुआत की

भारतीय परंपरा में ‘संकल्प’ किसी महान कार्य की शुरुआत से पहले लिया गया जागरूक संकल्प और प्रतिबद्धता होता है। रामायणम् के निर्माताओं के लिए यह भारत की सबसे महान सांस्कृतिक धरोहरों में से एक का सम्मान करते हुए उसे प्रामाणिकता, कलात्मक उत्कृष्टता और गहन श्रद्धा के साथ पूरी दुनिया के सामने प्रस्तुत करने की सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

इस ऐतिहासिक यात्रा की शुरुआत के लिए नई दिल्ली को चुना गया, जो उस राष्ट्र का हृदय है जिसकी असाधारण विविधता सदियों से रामायणम् के शाश्वत मूल्यों से एकजुट रही है।
यह यात्रा केवल नई दिल्ली से ही नहीं, बल्कि पूरे भारत से शुरू हुई। रामायण स्कूल्स प्रोग्राम के माध्यम से 500 से अधिक स्कूलों और लाखों बच्चों ने अपनी रचनात्मक अभिव्यक्तियों के जरिए रामायणम् के शाश्वत मूल्यों को आत्मसात किया। इस कार्यक्रम के चुनिंदा विजेताओं को ‘प्रथम संकल्प’ का हिस्सा बनने का अवसर मिला, जबकि देश के 20 शहरों में सैकड़ों बच्चे, क्रिएटर्स और प्रशंसक वैश्विक प्रीमियर से पहले ट्रेलर की विशेष झलक देखेंगे।

‘प्रथम संकल्प’ रामायणम् की मुख्य स्टारकास्ट का पहला सार्वजनिक मिलन भी बना। यह भारतीय सिनेमा की कई पीढ़ियों को भारत की महान सांस्कृतिक विरासत के सम्मान में एक मंच पर लेकर आया। इस समारोह में प्रसिद्ध फिल्मकार नितेश तिवारी उपस्थित रहे, जिनकी कहानी कहने की कला ने दंगल जैसी फिल्मों के माध्यम से चीन सहित दुनिया भर के दर्शकों का दिल जीता और भारतीय भावनाओं एवं संस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाई। उनके साथ भारतीय सिनेमा की शानदार कलाकारों की टोली भी मौजूद रही, जिसमें अरुण गोविल शामिल थे, जिनकी भगवान श्रीराम की भूमिका आज भी करोड़ों भारतीयों के दिलों में बसती है। अब वे नमित मल्होत्रा की रामायणम् में भगवान राम के पिता राजा दशरथ की भूमिका निभा रहे हैं। उनके साथ दिग्गज अभिनेत्री शोभना (कैकेयी), अजिंक्य देव (महर्षि विश्वामित्र), कुणाल कपूर (देवराज इंद्र), रकुल प्रीत सिंह (शूर्पणखा) और रवि दुबे (लक्ष्मण) भी इस समारोह का हिस्सा बने।

सुपरस्टार रणबीर कपूर, जो मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की भूमिका निभा रहे हैं—एक ऐसा चरित्र जो पीढ़ियों से भारत और दुनिया भर में प्रेम, श्रद्धा और आदर्श का प्रतीक रहा है। साई पल्लवी माता सीता के रूप में अपनी गरिमा, शक्ति और करुणा से इस पूजनीय चरित्र को जीवंत करेंगी। वहीं पैन-इंडिया सुपरस्टार रॉकिंग स्टार यश, जो अपनी कंपनी Monster Mind Creations के माध्यम से फिल्म के सह-निर्माता भी हैं, महान और अजेय प्रतिपक्षी रावण की भूमिका में नजर आएंगे।

इस शाम को और भी यादगार बना दिया सनी देओल की सरप्राइज उपस्थिति ने, जो फिल्म में विश्वभर में पूजनीय भगवान हनुमान की भूमिका निभा रहे हैं। यह असाधारण कलाकारों का संगम निर्माता नमित मल्होत्रा के उस विजन को दर्शाता है, जिसके तहत भारत की श्रेष्ठ प्रतिभाओं को विश्वस्तरीय फिल्मकारों, कलाकारों, तकनीशियनों और शिल्पकारों के साथ जोड़कर मानव इतिहास की सबसे प्राचीन और प्रेरणादायक कहानियों में से एक को अभूतपूर्व भव्यता, प्रामाणिकता और सिनेमाई उत्कृष्टता के साथ प्रस्तुत किया जा रहा है।

नमित मल्होत्रा ने कहा, “रामायणम् केवल हमारे महानतम महाकाव्यों में से एक नहीं है, बल्कि यह हमारे जीवन, हमारी परंपराओं और हमारी पीढ़ियों से चली आ रही मूल्यों का हिस्सा है। नितेश तिवारी ने कहा, “रामायणम् दुनिया की महानतम कहानियों में से एक है। इसकी महानता इसकी भव्यता में नहीं, बल्कि उन शाश्वत मूल्यों में है जिन्हें यह दर्शाती है। एक फिल्मकार के रूप में मुझे इसे सार्वभौमिक बनाने की जिम्मेदारी कभी महसूस नहीं हुई, क्योंकि यह पहले से ही सार्वभौमिक है।

Prime Focus Studios, आठ बार अकादमी पुरस्कार विजेता विजुअल इफेक्ट्स एवं एनीमेशन स्टूडियो DNEG तथा Monster Mind Creations के सहयोग से प्रस्तुत रामायणम् में अकादमी पुरस्कार विजेता संगीतकार हैंस ज़िमर और ए. आर. रहमान का संगीत है। यह अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी सिनेमाई प्रस्तुतियों में से एक मानी जा रही है।

‘प्रथम संकल्प’ रामायणम् की भारत से विश्व तक की यात्रा का औपचारिक शुभारंभ है। अब पूरी दुनिया की निगाहें 24 जुलाई 2026 पर हैं, जब इसका आधिकारिक ट्रेलर वैश्विक स्तर पर रिलीज़ होगा। इसके बाद ‘ रामायणम् : पार्ट वन’दिवाली 2026 के अवसर पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।

Related Articles

Back to top button