प्रशासन

महिलाशक्ति वंदन अधिनियम पर विपक्ष के विरोध पर आपत्ति उत्तर पूर्वी जिला भाजपा

उत्तर पूर्वी जिला भाजपा द्वारा आयोजित प्रेसवार्ता यमुना विहार जिला कार्यलय पर रखी गयी इसमें डॉ यू के चौधरी जिलाध्यक्ष प्रदेश उपाध्यक्ष लता गुप्ता स्टैंडिंग कमेटी चेयरमैन सत्या शर्मा प्रदेश मंत्री सारिका जैन मीडिया प्रभारी दीपक चौहान व कार्यक्रम संयोजक नेहा उप्रेती उपस्थित रही।

महिलाओं के सम्मान, अधिकार और सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम के रूप में पारित नारीशक्ति वंदन अधिनियम आज देश के उज्ज्वल भविष्य की नींव रख रहा है। यह अधिनियम केवल एक कानून नहीं, बल्कि भारत की आधी आबादी को समान अवसर और राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने का एक सशक्त माध्यम है। ऐसे में कुछ विपक्षी दलों द्वारा इस महत्वपूर्ण विधेयक का विरोध करना न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि महिलाओं की प्रगति के मार्ग में बाधा डालने का प्रयास भी प्रतीत होता है। यह विरोध देश की उन करोड़ों महिलाओं की आकांक्षाओं के विपरीत है, जो वर्षों से समान अधिकार और प्रतिनिधित्व की मांग कर रही थीं।

डॉ. यू. के. चौधरी ने अपने वक्तव्य में कहा कि “यह अधिनियम महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर है, और इसका विरोध करना समाज के विकास को पीछे ले जाने जैसा है।”
स्टैंडिंग कमेटी चेयरमैन सत्या शर्मा ने भी स्पष्ट किया कि “राजनीति से ऊपर उठकर हमें राष्ट्रहित में निर्णय लेना चाहिए। महिलाओं को उनका अधिकार देना ही सच्चा लोकतंत्र है।”
लता गुप्ता और सारिका जैन ने संयुक्त रूप से कहा कि “आज समय की मांग है कि हम सभी मिलकर महिलाओं के सशक्तिकरण का समर्थन करें, न कि राजनीतिक स्वार्थ के चलते इसका विरोध करें।”
मीडिया प्रभारी दीपक चौहान और नेहा उप्रेती ने अपने संदेश में कहा कि “यह अधिनियम समाज में समानता और न्याय की दिशा में एक बड़ा कदम है। विपक्ष को चाहिए कि वे सकारात्मक सोच के साथ देशहित में इसका समर्थन करें।”

संयोजक नेहा उप्रेती ने कहा यह आवश्यक है कि हम सभी इस ऐतिहासिक पहल का स्वागत करें और महिलाओं को उनका उचित स्थान दिलाने में सहयोग करें। यही सच्चे अर्थों में एक सशक्त और समृद्ध भारत की पहचान होगी। डॉ दीपमाला सहित अन्य लोग पीसी मे उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button