दिल्ली एनसीआर

हनुमान जयंती पर सदर बाजार में भव्य भंडारे का आयोजन, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद

हनुमान जयंती के पावन अवसर पर देशभर में जहां भक्तिभाव और उत्साह का माहौल देखने को मिला, वहीं सदर बाजार क्षेत्र में भी श्रद्धा और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। सदर बाजार बारी मार्केट ट्रेड्स एसोसिएशन के अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा के नेतृत्व में कुतुब रोड स्थित क्षेत्र में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया।

इस धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और स्थानीय व्यापारियों ने भाग लिया। भंडारे में प्रसाद वितरण के साथ-साथ लड्डू भी बांटे गए। आयोजन में फेडरेशन ऑफ सदर बाजार ट्रेड्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश यादव, महासचिव राजेंद्र शर्मा, व्यापारी नेता अमित पाहवा, बारी मार्केट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष वरिंदर आर्य, कुलदीप सिंह, उपाध्यक्ष राजेश कुमार, सचिव शेखर कटारिया सहित अनेक प्रमुख व्यापारी उपस्थित रहे और सेवा कार्य में सक्रिय योगदान दिया।

इस अवसर पर परमजीत सिंह पम्मा व अमित पाहवा ने कहा कि हनुमान जयंती केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और एकता का संदेश देने का दिन है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा बढ़ता है और जरूरतमंद लोगों की सेवा करने का अवसर मिलता है। परमजीत सिंह पम्मा व वरिंदर आर्य ने कहा कि सदर बाजार के व्यापारी हमेशा से सामाजिक और धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेते रहे हैं और आगे भी इसी तरह समाज सेवा के कार्य जारी रखेंगे।

Related Articles

Back to top button