दिल्ली एनसीआर

भगत सिंह जी के जन्मोत्सव पर क्रांतिकारी वीरों के नाम से एबीसी का बनाया पहाड़ा A4 अशफ़ाकउल्ला का B4 भगत सिंह C4 चंद्रशेखर आजाद :खोसला

अमर शहीद भगत सिंह जी के जन्म दिवस 28 सितंबर 2025 को दी गई विशेष पुष्पांजलि, भीम ब्रिगेड ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव जोली खोसला ने बताया कि जिस प्रकार हिंदुस्तान में अंग्रेजी को प्राथमिकता दी जाती है उसी के मध्य नजर हमने गरम दल क्रांतिकारी वीरों के नाम से A.4 अशफ़ाकउल्ला खान, B.4 भगत सिंह, C.4 चंद्रशेखर आजाद ,D.4 दुर्गा सिंह राठौड़, E.4 इ कृष्णा अय्यर, F.4 फिरोज शाह मेहता, G.4 गया प्रसाद कटियार, H4 हरिकिशन शरडीह, i फॉर ईश्वर चंद विद्यासागर, J.4 जयदेव कपूर, K.4 खुदीराम बोस, L.4 लाला लाजपत राय, M.4 मंगल पांडे, N.4 नेताजी सुभाष चंद्र बोस, O.4 उमानंद सरस्वती ,P.4 प्रफुल्ल चक्की, Q.4 कबीर अब्दुल खान, R .4 राम प्रसाद बिस्मिल ,S.4 सुखदेव सिंह, T.4 तिरुपुर कुमारन ,U 4 उधम सिंह, V.4 वासुदेव बलवंत, W.4 विलमैन डिग्गी, y.4 योगेंद्र शुक्ला, Z.4 जमीनुद्दीन अहमद व अनेकों क्रांतिकारी वीरों ने कुर्बानी देकर भारत माता को आजाद कराया और हम भारत सरकार से निवेदन करेंगे की इस A.B.C.D के अध्ययन को क्रांतिकारी वीरों के नाम को सभी स्कूलों में पाठ्यक्रम में रखा जाए ताकि बच्चे इसे पढ़कर भारत को आजादी दिलाने वाले क्रांतिकारी वीरों की कुर्बानी को नमन करे यह सब तैयार करने में शोधकर्ता राहुल इंकलाब और राजीव जोली खोसला की अहम भूमिका है यह ऐतिहासिक कार्यक्रम भीम ब्रिगेड ट्रस्ट, डॉलीवुड फिल्म संगठन और सुखमनी सेवा ट्रस्ट ,विश्व के पहले सरदार जादूगर जितेंद्र सिंह बब्बर व विशेष तौर से भगत सिंह जी के साथ रहे गया प्रसाद कटिहार जी की सपुत्री सुनीता कटियार जी वह सुनीता जी के पुत्र वेदांत सिंह जी ने कानपुर से आकर एबीसीडी का विमोचन किया और कहा कि हमारा सौभाग्य है कि आज इस ऐतिहासिक कार्यक्रम मैं हमें चुना गया व हिंदुस्तान के युवाओं से यही प्रण लेने को कहा कि भारत माता की देखरेख करने का हम सब का कर्तव्य है और हमें अपना कर्तव्य निभाना चाहिए कार्यक्रम में मौजूद सुनीता कटियार जी ने भी कार्यक्रम की सराहना की और बताया कि यह कार्यक्रम राजीव जोली खोसला के सहयोग से पिछले 25 वर्षों से चल रहा है राजीव जोली खोसला कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे और साथ में प्रसिद्ध गौ कथा वाचक मोहम्मद फैज खान ,रमेश कुमार पासी जी, मुजफ्फरनगर से आए विजय जी, भाई रिजवान जी ,सुशील खन्ना जी, प्रथम महिला ऑटो चालक सुनीता चौधरी जी, परी चौक से सविता शर्मा जी संजय शर्मा, हितेश शर्मा ने भगत सिंह की जीवनी पर सोलो एक्ट किया जिससे सभी के रोंगटे खड़े हो गए, आवाज की जादूगरनी साक्षी ने याद करो उन्हें भी खूबसूरत गीत गया,रोशनी जी ,राजू रहेजा जी ,परमजीत कौर, अजय राजपूत सभी न भगत सिंह जी के जन्म दिवस पर पुष्पांजलि अर्पित की

Related Articles

Back to top button