Entertainment

सिनेमाघरों में रिलीज हुई पति पत्नी और वो दो

फिल्म पति पत्नी और वो दो

कलाकार :इस फिल्म में आयुष्मान खुराना (प्रजापति पांडे) के साथ सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह

निर्देशक (Director): फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अजीज

3/5

कहानी

पति पत्नी और वो दो की कहानी फॉरेस्ट ऑफिसर आयुष्मान खुराना की है जिन्होंने प्रजापति पांडे का किरदार निभाया है. वामिका गब्बी आयुष्मान की बीवी हैं, जो पेशे से एक रिपोर्टर हैं. फिल्म की शुरुआत तेंदुआ पकड़ने से होती है. वहीं सारा अली खान की एंट्री आयुष्मान खुराना की पुरानी दोस्त के तौर पर होती है. सारा अली खान की जान बचाने के लिए आयुष्मान कुछ ऐसा करता है, जिसकी वजह से फिल्म में पति पत्नी और वो दो का सिलसिला शुरू होता है. दोस्त की हेल्प के चक्कर में आयुष्मान खुराना मुसीबत में पड़ जाते हैं. रकुलप्रीत का किरदार आयुष्मान की बीवी की दोस्त का है. लेकिन आखिर में ऐसा घालमेल होता है, फिल्म कॉमेडी ऑफ एरर्स बनकर रह जाती है. कहानी सिम्पल है. कुछ भी सेंसेशनल और नया नहीं है. लेकिन कॉमेडी अच्छी है. आखिर में थोड़ी खिंच जाती है, और इसका अंत कुछ जाना-पहचाना सा लगता है.

‘पति पत्नी और वो दो’ डायरेक्शन

फिल्म में आयुष्मान जिस दोस्त की मदद कर रहा है उसका सच पता लगाने के लिए उसकी जर्नलिस्ट बीवी काम में लगी है. फिल्म में पुराने गानों का इस्तेमाल किया गया है, जो सिचुएशन के मुताबिक फिट बैठता है. पंचायत के बनराकस यानी दुर्गेश कुमार भी फिल्म में नजर आते हैं, जो लोगों को हंसाते हैं. जबकि फिल्म में आयुष्मान खुराना, वामिका गब्बी, सारा अली खान और रकुलप्रीत सिंह इंटरवल तक अपने किरदार को बखूबी निभाते हुए दिख रहे हैं. वहीं विजय राज की एक्टिंग भी फिल्म में जान डालती है. मुदस्सर अजीज ने फिल्म को मुश्किल नहीं बनाया है. काफी आसान रखा है. हालांकि अंत तोड़ा खिंच जाता है, लेकिन फिल्म हंसाती है और मजा दिलाती है.

Related Articles

Back to top button