पश्चिम विहार रामलीला में सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं का सम्मान।

पश्चिम विहार रामलीला कमेटी द्वारा ए- 2 ब्लॉक श्री राधा कृष्ण मंदिर के साथ मैदान में भव्य रामलीला के भव्य मंचन के साथ-साथ पश्चिम विहार की धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं का सम्मान किया जा रहा है
रामलीला कमेटी के डायरेक्टर प्रवीण कश्यप एवं सूत्रधार नीरज राठौर ने बताया कि रामलीला में रावण के दस सिर, सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम का विराट रूप, दशरथ मरण पर दशरथ का स्वर्ग लोक पर जाते हुए दिखाना , हनुमान जी का दिव्य स्वरूप, प्रभु श्रीराम और लक्ष्मण को लेकर उड़ते हुए किष्किंधा पर्वत तक लेकर जाना हनुमान जी का उड़ते हुए संजीवनी बूटी को लाना रावण द्वारा सीता हरण में वायुयान श्रीलंका जाना शिवलोचना का मार्मिक दृश्य जहां मेघनाथ की कटी भुजाएं युद्ध का वृतांत सुनाती है तथा मेघनाथ का कटा हुआ शीश भी हंसते हुए। बड़े ही भावेश सीन दिखाए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि अब तक भरत मिलाप तक रामलीला का भव्य आयोजन हो चुका है। इसमें प्रसिद्ध समाज सेवी सतीश राम गोयल ,संजय त्यागी ,सुभाष गुप्ता ,वरिष्ठ निगम नेता मुकेश गोयल द्वारा स्टेज पूजन कर लीला का आरंभ कराया गया। पश्चिम विहार रामलीला कमेटी के प्रेरणा स्रोत नरेश एरेन के मुताबिक रामलीला के भव्य मंचन के साथ-साथ पश्चिम विहार के करीब 101 आर डब्ल्यू ए, मंदिर कमेटी, सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं को सम्मानित किया जा रहा है
रामलीला कमेटी के महासचिव अश्विनी बागड़ी ने बताया कि आज की लीला में सुंदरकांड के पाठ के पश्चात सीता हरण जटायु वध वह अन्य अद्भुत दृश्य दिखाए गए । स्टेज पूजन समाजसेवी प्रदीप जिंदल द्वारा किया गया एवं पंकज गोयल भूपेंद्र सिंह ,करण मोदी ,संदीप जैन, संजय अग्रवाल, अवनीश वर्मा, अरुण गोयल, श्याम अग्रवाल , गौरव गोयल , डॉ अभिषेक महानी, शैली सनी ,अमित गर्ग, रविंद्र अग्रवाल , होशियार सिंह ,मुकेश खगर, लव मग्गू, देवेंद्र ढींगरा, प्रवीण गुप्ता , रमेश कोचर आदि का स्वागत किया गया।



