Entertainment

रोहित सराफ फिर बने ऋषि, ‘मिसमैच्ड’ के आखिरी सीज़न की शूटिंग शुरू

रोहित सराफ एक बार फिर उस किरदार में लौट आए हैं जिसने उन्हें युवाओं के बीच खास पहचान दिलाई थी। रोहित और प्राजक्ता कोली ने वेब सीरीज़ Mismatched के चौथे और आखिरी सीज़न की शूटिंग शुरू कर दी है। रोहित का किरदार ‘ऋषि’ दर्शकों का इतना पसंदीदा रहा कि इसी रोल ने उन्हें ओटीटी की सबसे पसंदीदा रोमांटिक चेहरों में शामिल कर दिया। अब जब वह फिर से ऋषि बनकर लौट रहे हैं, तो फैंस की उत्सुकता और भी बढ़ गई है।

सोमवार को मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर नए सीज़न की शूटिंग शुरू होने का ऐलान किया। पिछले तीन सीज़न में रोहित ने एक सच्चे, ईमानदार और पुराने ख्यालों वाले रोमांटिक लड़के ऋषि का किरदार निभाया, जिसे दर्शकों ने खूब प्यार दिया। ऋषि और डिंपल की कहानी, उनके रिश्ते के उतार-चढ़ाव और भावनात्मक सफर ने इस सीरीज़ को खास बना दिया। फैंस आज भी ऋषि को सबसे बड़ा “ग्रीन फ्लैग” मानते हैं और रोहित की इस भूमिका की जमकर तारीफ करते हैं।

तीसरे सीज़न का अंत काफी भावुक था, जब ऋषि और डिंपल की सगाई टूट गई थी। तभी से सोशल मीडिया पर फैंस लगातार इस बात को लेकर चर्चा कर रहे हैं कि आखिर इन दोनों की कहानी का अंत कैसे होगा। अब क्योंकि चौथा सीज़न इस सीरीज़ का आखिरी सीज़न है, हर कोई जानना चाहता है कि क्या ऋषि और डिंपल को आखिरकार उनका खुशहाल अंत मिलेगा या कहानी में कोई नया मोड़ आने वाला है। कई फैंस तो पुराने सीज़न के अपने पसंदीदा सीन भी दोबारा देख रहे हैं।

इस बार सीरीज़ में कैमरे के पीछे भी बड़ा बदलाव हुआ है। फिल्म Jayeshbhai Jordaar के निर्देशक दिव्यांग ठक्कर इस आखिरी सीज़न का निर्देशन कर रहे हैं। उनकी एंट्री के साथ फैंस को उम्मीद है कि कहानी का अंत यादगार होगा।

Related Articles

Back to top button