सर्वोदय हेल्थकेयर ने गाज़ियाबाद के राज नगर एक्सटेंशन में सुपर स्पेशलिटी क्लीनिक का किया उद्घाटन, स्थानीय निवासियों को स्पेशलिस्ट देखभाल मिलने में होगी आसानी

सर्वोदय हेल्थकेयर, गौर सिटी 2, ग्रेटर नोएडा वेस्ट ने आज राज नगर एक्सटेंशन, गाज़ियाबाद में एक सुपर स्पेशलिटी क्लीनिक का उद्घाटन किया। यह क्लीनिक तेज़ी से विकसित हो रहे इस क्षेत्र के निवासियों के लिए स्पेशलाइज़्ड हेल्थकेयर को ज़्यादा आसान और सुविधाजनक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उद्घाटन समारोह में गाज़ियाबाद के ADCP श्री वरुण कुमार सिंह और ACP श्री शैलेंद्र कुमार सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए।
क्लीनिक इस उद्देश्य से शुरू किया गया है ताकि यहाँ के लोगों को घर के पास ही स्पेशलिस्ट डॉक्टरों से कंसल्टेशन, ज़रूरी डायग्नोस्टिक सेवाएँ और समय पर मेडिकल गाइडेंस मिल सके। इससे रूटीन स्पेशलिस्ट जांच और फ़ॉलो-अप केयर के लिए यहाँ से दूर जाने की ज़रूरत कम हो जाएगी। यह क्लीनिक कई तरह की स्पेशलिटीज़ में कंसल्टेशन प्रदान करेगा, जैसे न्यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी, जनरल सर्जरी, गायनेकोलॉजी, ब्रेन और स्पाइन सर्जरी, यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी और इंटरनल मेडिसिन आदि। स्पेशलिस्ट कंसल्टेशन के अलावा यहाँ जाँच के लिए ब्लड सैंपल कलेक्शन और ECG की सुविधा भी मिलेगी। इससे मरीज़ों को एक ही जगह पर ज़रूरी हेल्थकेयर सेवाएँ मिल सकेंगी।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सर्वोदय हॉस्पिटल के डायरेक्टर श्री दिव्यानु गुप्ता ने कहा, “राज नगर एक्सटेंशन में सर्वोदय सुपर स्पेशलिटी क्लीनिक की शुरुआत होना इस क्षेत्र के लोगों तक अच्छी क्वालिटी और स्पेशलाइज़्ड हेल्थकेयर पहुँचाने के हमारे प्रयास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। जैसे-जैसे हेल्थकेयर की ज़रूरतें बदल रही हैं, सही स्पेशलिस्ट से समय पर सलाह मिलना बीमारी का जल्दी पता लगाने, सही इलाज और लगातार देखभाल में अहम भूमिका निभा सकता है। इस क्लीनिक के माध्यम से हमारा उद्देश्य है कि लोगों को एक्सपर्ट कंसल्टेशन और ज़रूरी डायग्नोस्टिक सुविधाएँ आसानी से मिलें, साथ ही ज़रूरत पड़ने पर उन्हें हॉस्पिटल में मिलने वाली एडवांस्ड देखभाल से भी आसानी से जोड़ा जा सके।”
डॉ. अंकुर सिंह (डायरेक्टर और हेड, ऑर्थोपेडिक्स और रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट), डॉ. अभिनव गुप्ता (डायरेक्टर, न्यूरोलॉजी), डॉ. गंगेश गुंजन (एसोसिएट डायरेक्टर – न्यूरोसर्जरी), डॉ. मनोज कुमार शर्मा (कंसल्टेंट – इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी) और डॉ. निखिल वालसांगकर (सीनियर कंसल्टेंट और हेड (यूनिट-2) – ऑर्थोपेडिक्स और रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट) ने लीड किया। इस सेशन का उद्देश्य सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में जागरूकता फैलाना, शुरुआती चेतावनी के संकेतों को पहचानना और यह समझना था कि स्पेशलिस्ट से सलाह कब ज़रूरी हो जाती है। इसके बाद एक ‘फ़्री सेकंड ओपिनियन कैंप’ लगाया गया। इस कैंप में लोगों को पहले से हुई बीमारी की पहचान, इलाज की योजना और सेहत से जुड़ी मौजूदा चिंताओं पर स्पेशलिस्ट से सलाह लेने का मौका मिला। यह क्लीनिक रविवार से मंगलवार तक सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक इंटरनल मेडिसिन की सुविधा भी देगा। वहीं स्पेशलिस्ट कंसल्टेशन सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक मिल सकेगी। इन सेवाओं की उपलब्धता संबंधित स्पेशलिटी के शेड्यूल पर निर्भर करेगी।



