श्री मनोहरलाल जी हिंदुजा बने बेंगलूरु (कर्नाटक) चैप्टर के अध्यक्ष

सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया ने समाजसेवी और व्यवसायी मनोहरलाल जी हिंदुजा को सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मोहन दास लधानी ने सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया बेंगलूरु (कर्नाटक) चैप्टर का अध्यक्ष बनाने की घोषणा किया।
श्री मनोहरलाल जी हिंदुजा को सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया बेंगलूरु (कर्नाटक) चैप्टर का अध्यक्ष बनने पर सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया के संस्थापक एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुरेश केशवानी ने बधाई देते हुए कहा श्री मनोहरलाल जी हिंदुजा बेंगलूरु (कर्नाटक) चैप्टर के अध्यक्ष बनने से बेंगलूरु (कर्नाटक) में रहने वाले सिंधी समाज सहित गैर सिंधी समाज को भी लाभ मिलेगा।
श्री मनोहरलाल जी हिंदुजा को सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया बेंगलूरु (कर्नाटक) चैप्टर का अध्यक्ष की घोषणा होने पर सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय एम महासचिव श्री चंदर लाल चंदानी ने कहा अब बेंगलूरु (कर्नाटक) में भी सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया अपनी क्षेत्रीय कमेटियों का विस्तार जल्द करेगा। इस अवसर पर सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया (उत्तर भारत) के अध्यक्ष श्री अशोक लालवानी ने श्री मनोहरलाल जी हिंदुजा को बेंगलूरु (कर्नाटक) चैप्टर के अध्यक्ष बनने पर बधाई देते हुए कहा इनकी सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया की जल्द होने वाली अंतरराष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक में घोषणा किया जायेगा। आगे श्री अशोक लालवानी ने सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया हुबली (कर्नाटक) चैप्टर के अध्यक्ष श्री रमेश जोटवानी की प्रशंसा करते हुए कहा इन्होंने हुबली (कर्नाटक) में सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया का कम समय में विस्तार के साथ साथ सिंधी समाज के कई मशहूर लोगों को सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया का सदस्य बनाया इसके लिए श्री रमेश जोटवानी को बधाई देता हूं।



