पुराने दौर की सादगी, नए सफर की शुरुआत: प्राइमल थीम में होगा रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा का विवाह

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी को लेकर बताया जा रहा है कि यह एक खास “प्राइमल” थीम पर आधारित होगी। ‘प्राइमल’ का अर्थ है मूल, आदिम या वह जो शुरुआत से जुड़ा हो यानी जड़ों की ओर लौटना। इस थीम में शादी को उसी सादगी और पवित्रता के साथ रचा जाएगा, जैसे दशकों पहले विवाह होते थे, जब दिखावे से ज्यादा महत्व परंपराओं, रीति-रिवाजों और भावनाओं को दिया जाता था।
सूत्रों के मुताबिक, यह विवाह उसी विचार पर आधारित होगा “जहां से सृष्टि का निर्माण हुआ” यानी प्रकृति, पंचतत्व और जीवन की मूल ऊर्जा को केंद्र में रखकर। सजावट में प्राकृतिक रंग, मिट्टी, लकड़ी, फूलों और पारंपरिक प्रतीकों का इस्तेमाल किया जाएगा। इस प्राइमल थीम के जरिए रश्मिका और विजय अपनी नई जिंदगी की शुरुआत सादगी, आध्यात्मिकता और जड़ों से जुड़ाव के साथ करना चाहते हैं। यह सिर्फ एक शादी नहीं, बल्कि उस मूल भावना का उत्सव होगा, जहां रिश्ते दिखावे से नहीं, बल्कि विश्वास, संस्कार और प्रकृति के साक्षी में जुड़ते हैं।



