पश्चिम विहार रामलीला में आज श्रीराम जन्मोत्सव मनाया गया।

राजधानी दिल्ली के पश्चिम विहार ए-2 ब्लॉक स्थित रामलीला मैदान में प्रभु श्रीराम की लीला महोत्सव में आज मंगलवार को प्रभु श्रीराम जन्मोत्सव मनाया गया । इसके अलावा रावण वेदवती संवाद, गुरु वशिष्ठ आश्रम, श्री राम की बाल लीला, शिक्षा दीक्षा, विश्वामित्र आश्रम , दशरथ दरबार, व ताड़का वध तक की लीला का मंचन किया गया ।
पश्चिम विहार रामलीला कमेटी के चेयरमैन योगेश शर्मा , प्रधान भारत भूषण दुआ के अनुसार आज जाने माने समाजसेवी श्री राम कैलाश गुप्ता, बालू राम गुप्ता , राजेन्द्र कात्याल,व आशीष खंडेलवाल सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा मंच पूजन एवं श्री गणेश पूजन किया गया। पूर्व निगम पार्षद पूनम बागड़ी माता कौशल्या बनी । उनके अभिनय को लोगों ने काफ़ी सराहा ।
आगामी दो अक्टूबर को भव्य दशहरा महोत्सव रेडिसन ग्राउंड भैरा एंकलेव पश्चिम विहार में मनाया जाएगा। रामलीला कमेटी के महामंत्री अश्वनी बागड़ी व समाजसेवी धर्मेंद्र सोलंकी के अनुसार वर्ष 1981 में पहली बार पश्चिम विहार में रामलीला का आयोजन किया गया था तब से हर वर्ष निरंतर रामलीला महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। यह रामलीला पश्चिमी दिल्ली की सबसे ऐतिहासिक रामलीला मानी जाती है उन्होंने बताया कि रामलीला मंचन के दौरान राम लीला मैदान में पूरी तरह से माहौल राममय रहता है। तथा इस वर्ष रामलीला मुख्य रूप से ‘जैसे जैसे बच्चे धर्म के मार्ग पर चलेंगे वैसे वैसे देश में बुजुर्ग आश्रम घटेंगे’के उद्देश्य कार्य से कार्य करेंगे



