स्पोर्ट्स

नेशनल मार्शल आर्ट्स चैंपियनशिप 2024 का सफल समापन

नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में यूनाइटेड वर्ल्ड मार्शल आर्ट्स फेडरेशन (यूडब्ल्यूएमएएफ) द्वारा आयोजित तीन दिवसीय नेशनल मार्शल आर्ट्स चैंपियनशिप 2024 का भव्य समापन हुआ। इस आयोजन में देश के 16 राज्यों के 1,000 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया और मार्शल आर्ट्स की उत्कृष्टता का आनंद लिया। चैंपियनशिप में 240 से अधिक श्रेणियों में सात विभिन्न विधाओं की प्रतिस्पर्धा का आयोजन हुआ, जिनमें कराटे, ताइक्वांडो, गटका, लाठी खेल, और जूडो शामिल थे।

समापन समारोह में प्रसिद्ध अभिनेता और मार्शल आर्टिस्ट विद्युत जामवाल ने प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया, और उन्होंने विभिन्न मार्शल आर्ट प्रदर्शनों का अवलोकन कर युवाओं में जोश और उत्साह का संचार किया। यूनाइटेड वर्ल्ड मार्शल आर्ट्स फेडरेशन एशिया, यूडब्ल्यूएमएएफ ग्लोबल की एक सहायक संस्था है, जो 115 देशों में मार्शल आर्ट्स के विकास और संरक्षण को बढ़ावा देती है। डॉ. विक्रम कपूर के नेतृत्व में, यूडब्ल्यूएमएएफ एशिया युवाओं में मार्शल आर्ट्स, आत्मरक्षा, और शारीरिक और मानसिक फिटनेस को प्रोत्साहित करने का काम कर रही है।

 

Related Articles

Back to top button