Entertainment

एक्शन और इमोशंस की रोमांचक कहानी है फिल्म जिगरा

फिल्म: जिगरा
स्टारकास्ट : आलिया भट्ट,वेदांग रैना,शोभिता धूलिपाला और मनोज पाहवा
निर्देशक : वासन बाला (Vasan Bala)
रेटिंग : 3\5

अभिनेत्री आलिया भट्ट की इमोशन और एक्शन से भरी फिल्म ‘जिगरा ‘सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फिल्म की कथा और पटकथा वासन बाला ने तैयार की है। धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी ‘जिगरा ‘ का निर्माण करण जौहर, अपूर्व मेहता और आलिया भट्ट ने मिलकर किया है।

कहानी
फिल्म की कहानी सत्या आनंद (आलिया भट्ट) की है जिसने अपने बचपन में कठिन मुसीबतों का सामना किया है, उसकी लाइफ उसका छोटा भाई अंकुर आनंद (वेदांग रैना) ही है जिसके लिए वह कुछ भी कर सकती है। पैसों की प्रोब्लम को दूर करने के लिए अंकुर जापान चला जाता है और वहां एक ड्रग स्कैंडल में फंस जाता है। उसे वहां की पुलिस जेल में डाल देती है। इधर जब सत्या को इस पूरी कहानी का पता चलता है तो वह उसे बचाकर वापस घर लाने के लिए कमर कस लेती है।

एक्टिंग
जिगरा फिल्म में सत्या का लीड रोल आलिया भट्ट ने निभाया है, टफ सिचुएशन्स से सामना करने वाली सत्या के रफ एंड टफ लुक में आलिया भट्ट बखूबी जचीं हैं। शानदार एक्टिंग के साथ साथ उन्होंने एक्शन सीन्स में भी कमाल करके दिखाया है। द आर्चीस से लाइमलाइट में आए वेदांग रैना ने आलिया भट्ट के छोटे भाई की भूमिका निभाई है।

फिल्म का निर्देशन वासन बाला ने किया है, साधारण कहानी को इस तरह असाधारण ढंग से परदे पर पेश किया गया है कि दर्शक पूरे रोमांच के साथ सीट पर बंधा रह जाता है|

म्यूजिक
फिल्म का संगीत अचिंत ठक्कर और मनप्रीत सिंह का है। बैकग्राउंड म्यूजिक शानदार है और फिल्म के स्क्रीनप्ले को पूरी तरह सपोर्ट करता है। फिल्म में कुल मिलकर तीन गाने हैं जिनमें एक टाइटल ट्रैक है और दो गीत -‘चल कुड़िये’ और ‘तैनू संग रखणा ‘में पंजाबी संगीत है जो सुनने में मधुर लगते हैं।

Related Articles

Back to top button