पूजा, सिंदूर खेला और मजेदार गतिविधियों संग सम्पन्न हुआ पांच दिवसीय फेस्टिवल ऑफ इंडिया

दिल्ली और दिल्लीवालों के बीच बात खास है, यह सबको अपना लेते और अपना बना लेते हैं। खासकर जब बात हो किसी उत्सव की, भाषा, संस्कृति, रीति-रिवाज कोई भी हो दिल्लीवासियों का दिलकश अंदाज में उस उत्सव में घुल मिल जाता है। कुछ ऐसा ही दिलकश मस्तीनुमा नज़ारा देखने को मिल रहा है मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में जारी टीवी9 फेस्टिवल ऑफ इंडिया में।
दूसरे टीवी9 फेस्टिवल ऑफ इंडिया में दिल्ली-एनसीआर से हजारों लोगों ने शिरकत करके मां दुर्गा की आराधना की और भक्ति का अनुभव किया। बच्चों के विशिष्ट आकर्षण, गतिविधियों सहित, पारम्परिक अंदाज में महोत्सव जारी रहा। इस दौरान विभिन्न जानी-मानी हस्तियों के बीच यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी फेस्टिवल में पहुंचे और मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया। साथ ही बीजेपी नेता और दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी ने भी मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया। उनके मंच पर आने पर लोगों का उत्साह और बढ़ गया। मनोज तिवारी ने इतना शानदार और यादगार कार्यक्रम आयोजित करने के लिए टीवी9 नेटवर्क को धन्यवाद दिया। दिनभर बंगाल, पंजाब और गुजरात के पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत करने वाले लोक कलाकारों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शाम के सफर में लागों के लिए डांडिया और गरबा नाइट मुख्य आकर्षण रहे, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और पारंपरिक लोक गीतों की धुन से लेकर बॉलीवुड हिट तक, ऊर्जा और उत्साह से सराबोर सभी ने जमकर मस्ती की।
फेस्टिवल ऑफ इंडिया 5वें दिन और अंतिम दिन की शुरूआत पारंपरिक पूजा के साथ हुई। जिसके बाद पूरे दिन सांस्कृतिक प्रदर्शन और गतिविधियाँ जारी रही। 5वें दिन का एक मुख्य आकर्षण रहा आनंदमय सिंदूर खेला, यह एक परंपरा है जो दुर्गा पूजा के समापन का प्रतीक है, जिसमें महिलाएं एकता और आशीर्वाद के उत्सव में एक-दूसरे को सिंदूर लगाती हैं। सिंदूर खेला ने सभी को मोहित किया।
टीवी9 नेटवर्क द्वारा आयोजित इस पांच दिवसीय उत्सव ने सांस्कृतिक विरासत, आधुनिक स्वभाव और उत्सव की भावना के जीवंत मिश्रण से सभी को आकर्षित किया। मजेदार खेलों से लेकर आकर्षक शो तक, फेस्टिवल ने सुनिश्चित किया कि हर उम्र के आगंतुकों के लिए कुछ न कुछ हो। मनोरंजन से भरपूर आनंद मेला ने आनंदमय माहौल को और भी बढ़ाया।



