Business

वोलोफिन ने अपनी विस्तार योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए सबसे बड़े ग्लोबल बैंक्स में से एक से 50 मिलियन यूएस डॉलर की फंडिंग हासिल की है

फैक्टरिंग और सप्लाई चेन फाइनांसिंग में एंड-टू-एंड समाधान पेश करने वाला, अपनी तरह का अनूठा फिनटेक प्लेटफ़ॉर्म, वोलोफिन ने सबसे बड़े ग्लोबल बैंक्स में से एक से 50 मिलियन यूएस डॉलर की फंडिंग लाइन हासिल करने की घोषणा की। इस कार्यनीतिक कदम का उद्देश्य ट्रेड फाइनांस की गंभीर कमियों को दूर करने और आर्थिक मजबूती को बढ़ावा देने के लिए भारत और दुनिया भर के एसएमई को सशक्त बनाना है। कंपनी अपने परिचालन को बढ़ाने और विकास को गति देने के लिए इन फंड्स का इस्तेमाल करेगी।

वोलोफिन के सह-संस्थापक और सीईओ रोशन शाह ने कहा, “हमें एसएमई को सेवाएं देने के हमारे मिशन और प्रतिबद्धता में विश्वास रखने वाले इतने बड़े वैश्विक संगठन से यह फंडिंग हासिल करके खुशी हो रही है। यह हमारे विकास के सफर में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, और हम सुविधाओं से वंचित एसएमई के प्रति अपने प्रस्तावों का विस्तार करना जारी रखेंगे। वोलोफिन ने अपने इनोवेटिव दृष्टिकोण के कारण सबका काफी ध्यान खींचा है। कंपनी का लक्ष्य लघु और मध्यम उद्यमों (एसएमई) को फ्लेक्सिबल लेंडिंग समाधान प्रदान करना है, ताकि अत्याधुनिक वित्तीय उपकरणों और तकनीक का इस्तेमाल करके विकास के अवसरों का फायदा उठाया जा सके और जटिल सप्लाई चेन्स को संभाला जा सके।

यह फंडिंग फिनटेक उद्योग में वोलोफिन की तेज़ उपलब्धियों का प्रमाण है। इस साझेदारी की मदद से, कंपनी ने आज के बदलते वैश्विक परिदृश्य में नवाचार को आगे बढ़ाने, सहयोग को बढ़ावा देने, और एसएमई को सशक्त बनाने की अपनी प्रतिबद्धता पर ज़ोर दिया है।

Related Articles

Back to top button