Business

अल्पेनलीबे जुज़्ट जेली ने भारत की पहली दिल के आकार की डबल लेयर वाली जेली लॉन्‍च की

अल्पेनलीबे जुज़्ट जेली ने भारत की पहली दिल के आकार की डबल लेयर वाली जेली पेश की है। इस जेली की कीमत सिर्फ 2 रुपये है अैर इसे एक अनूठा स्‍वाद प्रदान करने के लिए बनाया है। इस नई जेली में दो लेयर हैं – एक लेयर सॉफ्ट-फॉमी है तो दूसरी लेयर सॉफ्ट और चेवी अनुभव देती है। ये दोनों लेयर मिलकर एक खुशनुमा कंबीनेशन बनाती हैं जो इसके खाने के अनुभव को यादगार बनाती हैं। यह अनूठा प्रोडक्‍ट बाजार में आ रही जेली कैटेगरी में सबसे हटकर है, जहां आकार, टेक्‍सचर और स्वाद कंज्‍यूमर की पसंद को निर्धारित करते हैं। स्वादिष्ट स्ट्रॉबेरी फ्लेवर और नई डबल लेयर वाली अल्पेनलिबे जस्ट जेली हार्ट प्रीमियम के साथ किफायती जेली तलाश रहे कंज्‍यूमर्स का दिल जीतने के लिए तैयार है।

गुंजन खेतान, चीफ मार्केटिंग ऑफिसर, परफेटी वैन मेल्‍ले इंडिया ने कहा “भारत में जेली बाजार निरंतर आगे बढ़ रहा है और इसकी वजह है कि कंज्‍यूमर नए अनुभव चाहते हैं। मात्र 2 रुपये में मनमोहक दिल के आकार की प्रीमियम जेली के रुप में अपने नए प्रोडक्‍ट के लॉन्च के साथ अल्पेनलिबे जस्ट जेली भारत भर के यंग स्नैकर्स और ट्रीट लवर्स को लुभाना चाहती है। असली फलों के रस की गुणों से भरपूर, यह नई जेली गुणवत्ता और स्वाद के प्रति ब्रांड की शानदार प्रतिबद्धता का प्रतीक है, जो एक ऐसे ट्रीट का वादा करती है जो मज़ेदार और स्वादिष्ट दोनों है।

Related Articles

Back to top button