ज़िगली पैट केयर ने दिल्ली सेंटर्स में मनाया इंटरनेशनल हैप्पी पेट्स डे का तीसरा संस्करण

पहले ओमनीचैनल पैट केयर ब्रांड, ज़िगली पैट केयर ने दिल्ली में अपने ज़िगली पेट केयर सेंटर्स में इंटरनेशनल हैप्पी पेट्स डे (आईएचपीडी) के तीसरे संस्करण का आयोजन किया। पिछले दो संस्करणों की सफलता को आगे बढ़ाते हुए, फ्रेंडशिप डे के मौके पर आयोजित इस सालाना जश्न में पैट पेरेंट्स और उनके पैट्स इकट्ठा हुए।
देश भर के 15 से अधिक शहरों के 35 सेंटरों में दिन भर चले इस जश्न में 2500 से अधिक पैट्स और 3500 से अधिक पैट पैरेंट्स शामिल हुए। ‘लाइफ इज़ सिंपली, अनडिनाएबली बैटर टुगेदर’विषय पर आधारित इंटरनेशनल हैप्पी पेट्स डे 2026 में पैट्स और पैरेंट्स के लिए कई रोमांचक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कॉम्पलीमेंटरी हेल्थ चैक-अप और वैलनैस कंसल्टेशन के ज़रिए उन्हें बेहतर हेल्थकेयर के लिए प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पैट फ़र्स्ट एड किट भी लॉन्च की गई, जो पैट्स की बेहतर हेल्थकेयर पर ब्रांड के फ़ोकस को और मज़बूत बनाती है। साथ ही दिल्ली के ज़िगली पेट केयर सेंटर्स में पैट पैरेंट्स को वैटेरीनेरियन की देखरेख में हुई पैट फ़र्स्ट एड वर्कशॉप में हिस्सा लेने और एमरजेन्सी केयर तकनीकों सीखने का मौका मिला। इस अवसर पर वैटेरीनेरी सेवाओं का विस्तार करते हुए डिफ़ेंस कॉलोनी सेंटर में खास वैटेरीनेरी सेवाएँ शुरू की गईं। इसके अलावा बसंत लोक सेंटर में डायग्नोस्टिक्स, एक्स-रे, बेहतर सर्जरी और फ़िज़ियोथेरेपी जैसी प्राइमरी और सैकण्डरी केयर सेवाएँ भी शुरू की गई हैं।
ज़िगली पैट केयर के सीईओ सौरभ जैन ने कहा, “इंटरनेशनल हैप्पी पैट्स डे हमेशा से पैट्स और उनके परिवारों के बीच निःस्वार्थ प्यार का जश्न मनाने का दिन रहा है। इस साल, हम पैट्स की बेहतर हेल्थकेयर को प्राथमिकता देते हुए इस मकसद को और आगे ले जाना चाहते थे। पैट कम्युनिटीज़ को एक साथ लाकर, 24/7 बेहतर सुविधाओं, अधिक से अधिक सेंटरों पर विशेष वैटेरीनेरी सेवाओं और पैट फर्स्ट एड किट लॉन्च करके हम अपने वैटेरीनेरी इकोसिस्टम का विस्तार कर रहे हैं।
कार्यक्रम के प्रयोजन को आगे बढ़ाते हुए इंटरनेशनल हैप्पी पेट्स डे की टिकटों की बिक्री से होने वाली 100 फीसदी कमाई- रु 6 लाख को ज़िगली फ़ाउंडेशन को सौंपा गया, जिसका इस्तेमाल समुदाय के कुत्तों हेतु एंटी-रेबीज़ वैक्सीनेशन, डीवर्मिंग, रिफ्लेक्टिव कॉलर ड्राइव, रेस्क्यू ऑपरेशन और अडॉप्शन जैसी पहलों के लिए किया जाएगा। ज़िगली पैट केयर की मुख्य सालाना कम्युनिटी पहल के रूप में इंटरनेशनल हैप्पी पेट्स डे- पैट पैरेंट्स, वैटेरीनेरियन्स, क्रिएटर्स और जानवरों से प्यार करने वालों को एक साथ लाता है।
इंटरनेशनल हैप्पी पेट्स डे के माध्यम से ज़िगली पेट केयर- एक पैट केयर रीटेलर के दायरे से आगे बढ़कर संपूर्ण पेट हेल्थकेयर इकोसिस्टम के रूप में विकसित हो रहा है। जश्न, शिक्षा बेहतर वैटेरीनेरी इंफ्रास्ट्रक्चर, प्रोएक्टिव पैट हेल्थकेयर और कम्युनिटी से जुड़ाव के संयोजन द्वारा ब्राण्ड पैट्स और उनके पैरेंट्स को जीवन हर पड़ाव पर मदद करने और देश भर में उच्च गुणवत्ता की पैट केयर को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की दिशा में निरंतर अग्रसर है।



