गुरपुरब के उपलक्ष पर फेडरेशन की ओर से लंगर का आयोजन

गुरु नानक देव जी का प्रकाश उत्सव देश में बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है और लंगर का आयोजन किया गया। इसी उपलक्ष्य पर सदर बाजार के व्यापारियों ने कुतुब रोड चौक पर फेडरेशन ऑफ सदर बाजार ट्रेड एसोसिएशन के चेयरमैन परमजीत सिंह पम्मा, अध्यक्ष राकेश यादव, वाइस चेयरमैन पवन खंडेलवाल, महासचिव सतपाल सिंह मांगा, कार्यवाहक अध्यक्ष चौधरी योगेंद्र सिंह, उपाध्याय राजकुमार गुप्ता, विष्णु, बरी मार्केट ट्रेडर्स के वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेंद्र आर्य, कुलदीप सिंह, रमेश सचदेवा, सुनील पुरी सहित अनेक व्यापारी उपस्थित थे।
इस अवसर पर परमजीत सिंह पम्मा ने बताया कि हर वर्ष सदर बाजार में बड़ी धूमधाम से गुरपुरब मनाया जाता है जिसमें सभी धर्म के लोग शामिल होते हैं। इस अवसर पर आए हुए सभी व्यापारियों ने अपील की के गुरु नानक देव जी के बताए हुए मार्ग पर चले जिसमें आपसी भाईचारा बना रहे और फेडरेशन की ओर से सभी व्यापारियों का स्वागत भी किया गया।



