सांसद संजय सिंह का भाजपा के मिशन पंजाब को वहां हुए बम धमाकों से जोड़ना निंदनीय और आम आदमी पार्टी की राजनीतिक हताशा का परिणाम — वीरेन्द्र सचदेवा

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की सांसद संजय सिंह का भाजपा के मिशन पंजाब को वहां हुए बम धमाकों से जोड़ने की निंदा करते हुए इसे आम आदमी पार्टी की राजनीतिक हताशा का परिणाम बताया है।
श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की बंगाल, तमिल नाडू एवं केरलम अरविंद केजरीवाल ने जहां जिस पार्टी का साथ दिया वो राजनीतिक हाशिये से साफ हो गई और हाल ही के गुजरात नगर निकाय में खुद “आप” भी साफ हो गई और उसी के चलते आज केजरीवाल दल पूरी तरह हताश है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आज पंजाब में मुख्य मंत्री सरदार भगवंत मान से जुड़े कुछ बिल्डरों के दलालों के यहां ई.डी. रेड हुई तो करोड़ों रुपये से भरे बैग हवा में उड़ते देखे गये जिसने पंजाब के अनेक अधिकारियों, नेताओं एवं बिल्डरों के नेटवर्क की ओर इशारा किया है।
श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की दिल्ली एवं पंजाब की जनता चाहती है की भाजपा के चुनावी मिशन पंजाब को शर्मनाक रूप से बम धमाकों से जोड़ने वाले संजय सिंह पंजाब में आज सरदार भगवंत मान के करिबियों द्वारा रेड पड़ने पर करोड़ों रुपये हवा में उड़ाने पर भी कुछ जवाब दें।



