Life Style

उत्तरपूर्वी जिला भाजपा ने पौधे लगाकर की पर्यावरण दिवस की शुरुआत।

जिला अध्यक्ष डॉ यू के चौधरी ने बताया पेड़ है तो जीवन है। विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया। उनके मार्गदर्शन से हम भी उत्तर पूर्वी जिले मे जगह जगह भाजपा के कार्यकर्त्ता समाजसेवी साथ मिलकर वृक्षारोपण कार्य को कर रहे है। “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान अपनी माँ और धरती माता के सम्मान में पौधे लगाने की एक अनूठी पहल है।

सह प्रभारी सारिका जैन ने बताया मातृत्व के प्रति सम्मान जताना, पर्यावरण की रक्षा करना और ग्लोबल वार्मिंग जैसी समस्याओं से बचना। “एक पेड़ मां के नाम 2.0” का शुभारंभ किया गया है।
संयोजक सचिन मावी ने सभी का धन्यवाद किया और ek पेड़ माँ के नाम लगाने का सभी से आग्रह किया। साथ ही साथ सरल ऐप पर अपलोड करने को प्राथमिकता बताया।

मीडिया प्रभारी दीपक चौहान ने बताया। अपनी माँ के नाम पर पेड़ लगाने और अभियान का हिस्सा बनने के लिए, आप माई भारत पोर्टल पर जाकर अपनी भागीदारी दर्ज करवा सकते हैं। इसके अलावा, आप अपने घर के आंगन या नजदीकी सार्वजनिक स्थानों पर एक पेड़ लगाकर और इस महान कार्य में अपना योगदान दे सकते है। इस कार्यक्रम मे सचिन मावी योगेंदर राजोरा राजकुमार झा नेहा उप्रेती दीपक चौहान अनंत गोपाल बिट्टू जगत नारायण गुप्ता अनिल गौड़ जितेंदर शर्मा सत्यदेव चौधरी मोती लाल जितेंदर भदौरिया आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button