Business

एलान एपिक में खुला फ्रेशटेरा का दूसरा स्टोर

फ्रेश और गॉरमे फूड रिटेल ब्रांड फ्रेशटेरा ने गुरुग्राम के एलान एपिक में अपना दूसरा स्टोर शुरू किया है। कंपनी ने बताया कि पहले स्टोर को मिले बेहतर ग्राहक रिस्पॉन्स के बाद यह विस्तार किया गया है।

फ्रेशटेरा के अनुसार, उसके पहले स्टोर पर प्राइवेट-लेबल उत्पादों की बिक्री कुल बिक्री में 55 प्रतिशत से अधिक रही है और अब तक 5,000 से ज्यादा ग्राहक ब्रांड से जुड़ चुके हैं। स्टोर पर ताजा फल-सब्जियां, मीट-प्रोटीन, डेयरी, अनाज-दालें और अन्य खाद्य उत्पाद उपलब्ध हैं।

कंपनी के संस्थापक अरविंद मेदीरत्ता ने कहा कि ग्राहकों की प्रतिक्रिया से ताजगी, गुणवत्ता और पारदर्शिता पर केंद्रित फूड-फर्स्ट मॉडल को आगे बढ़ाने में मदद मिली है। सह-संस्थापक अंबुज नारायण ने कहा कि कंपनी बेहतर यूनिट इकोनॉमिक्स और तकनीक-सक्षम व्यवस्था के साथ चरणबद्ध तरीके से विस्तार कर रही है।

कंपनी का लक्ष्य वित्त वर्ष 2028 तक दिल्ली-एनसीआर में 12 से 15 स्टोर खोलना है।

Related Articles

Back to top button