इंस्टामार्ट ने डिलीवरी पार्टनर्स के लिए बैटरी स्वैपिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर के साथ EV इकोसिस्टम को मजबूत किया; युलु और युमा एनर्जी के साथ साझेदारी

भारत की अग्रणी क्विक कॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म इंस्टामार्ट ने आज बैटरी-स्वैपिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की योजना की घोषणा की। इस पहल का मकसद डिलीवरी पार्टनर्स के लिए बैटरी स्वैपिंग को और नज़दीक लाना है ताकि EV अपनाना आसान और सुविधाजनक बने। यह पहल इंस्टामार्ट की युलु – भारत की प्रमुख इलेक्ट्रिक मोबिलिटी-एज़-ए-सर्विस (MaaS) कंपनी – और युमा एनर्जी – भारत का सबसे तेज़ी से बढ़ता बैटरी-स्वैपिंग नेटवर्क – के साथ साझेदारी का हिस्सा है। इसका फोकस EV अपनाने की दो व्यावहारिक बाधाओं पर है: किफायती इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर तक पहुंच और चार्जिंग से जुड़ा डाउनटाइम। इस महीने की शुरुआत में इंस्टामार्ट POD पर पहला बैटरी-स्वैपिंग स्टेशन लॉन्च किया गया। इस मौके पर इंस्टामार्ट के VP – ड्राइवर एवं डिलीवरी ऑर्ग, अनंत चौधरी और युमा एनर्जी के हेड ऑफ़ रेवेन्यू एंड ऑपरेशंस, दीपक ननवानी मौजूद थे। यह कदम डिलीवरी पार्टनर्स के कामकाज के नज़दीक ऊर्जा उपलब्ध कराने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पड़ाव है
अनंत चौधरी, VP – ड्राइवर एवं डिलीवरी ऑर्ग, इंस्टामार्ट ने कहा:- “EV अपनाने का अगला चरण इसे डिलीवरी पार्टनर्स की रोज़मर्रा की ज़िंदगी में कारगर बनाना है। इसका मतलब है वाहनों को अधिक सुलभ बनाना, परिचालन लागत कम रखना और चार्जिंग डाउनटाइम घटाना। युलु और युमा एनर्जी के साथ हमारी साझेदारी इन चुनौतियों को मिलकर हल करने पर केंद्रित है।”
दीपक ननवानी, हेड ऑफ़ रेवेन्यू एंड ऑपरेशंस, युमा एनर्जी ने कहा:- “एक डिलीवरी राइडर के लिए EV अपनाने का सवाल यही होता है – क्या यह वाहन मुझे आज की तुलना में प्रति शिफ्ट अधिक कमाई कराता है। किफ़ायत वाहन तक पहुंच दिलाती है और अपटाइम व ऊर्जा उपलब्धता कमाई का अवसर तय करते हैं। EV एक्सेस को स्वैपिंग नेटवर्क के साथ जोड़ना दोनों समस्याओं का एक साथ समाधान है।”
इंस्टामार्ट, स्विगी के साथ मिलकर पूरे भारत में 50+ EV पार्टनर्स के साथ काम करता है ताकि डिलीवरी पार्टनर्स को इलेक्ट्रिक मोबिलिटी तक बेहतर पहुंच मिले। युलु और युमा एनर्जी के साथ साझेदारी इस इकोसिस्टम को और मजबूत करती है, जिसमें वाहन उपलब्धता, किफ़ायत और सुविधाजनक ऊर्जा इन्फ्रास्ट्रक्चर शामिल हैं – ताकि डिलीवरी फ्लीट में EV अपनाने को लगातार बढ़ावा मिल सके



