Life Style

अदिति गोवित्रिकर ने मार्वलस मिसेज इंडिया ब्यूटी पेजेंट के सीजन 3 की भव्य लॉन्च इवेंट के साथ घोषणा की

भारत की पहली मिसेज वर्ल्ड और अभिनेत्री डॉ. अदिति गोवित्रिकर ने सीजन 1 और सीजन 2 की विजेताओं की मौजूदगी में मार्वलस मिसेज इंडिया (MMI) ब्यूटी पेजेंट के सीजन 3 की घोषणा की। जब प्रत्येक प्रतियोगी ने अपनी अनूठी कहानी पेश की, डॉ. अदिति गोवित्रिकर ने गर्व के साथ देखा कि उन्होंने लाखों भारतीय महिलाओं के लिए एक मंच बनाने में मदद की है।

MMI सीजन 2 की विजेता, सलोना पाटी अब बाली की अपनी विजय यात्रा और एक अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता की तैयारी कर रही हैं। वह वैश्विक मंच पर बदलाव की मशाल लेकर चलने के लिए तैयार हैं। “तैयारी के लिए हमने एक महीने की कड़ी महेनत और प्रशिक्षण लिया था, जो केवल बाहरी सौंदर्य बढ़ाने के लिए नहीं थे। उन्होंने आत्मविश्वास और समग्र विकास के लिए आंतरिक सौंदर्य पर भी ध्यान केंद्रित किया। अभिनेत्री और डॉ. अदिति गोवित्रिकर ने मार्वलस मिसेज इंडिया के तीसरे सीजन के लिए विजेता के क्राउन का अनावरण किया। दूसरे सीजन की पहली रनर-अप श्रद्धा त्रिपाठी और दूसरी रनर-अप डॉ. गरिमा चौहान भी इस अवसर पर मौजूद थीं। साथ ही सीजन वन की रनर-अप रक्षा चड्ढा और सबटाइटल विजेता निवेदिता साल्वी भी मौजूद थीं। अभिनेत्री आरज़ू गोवित्रिकर ने शो की मेजबानी की और पूरे समय अपना समर्थन देने के लिए मौजूद रहीं।

Related Articles

Back to top button