लव कुश रामलीला कमेटी के लाल किला ग्राउंड में दिव्यांगों को मिलेंगे कृत्रिम अंग

लालकिला स्थित लव कुश रामलीला कमेटी लाल किला ग्राउंड में आगामी 17 सितंबर 2026 को देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 77वें जन्मदिवस के अवसर पर दिव्यांगजनों के लिए एक विशेष निःशुल्क मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया जाएगा। लीला कमेटी के प्रेसिडेंट श्री अर्जुन कुमार के अनुसार इस अवसर केंद्रीय सामाजिक न्याय एवम् अधिकारिता मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार अलग-अलग श्रेणियों में दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं अन्य आवश्यक सहायक उपकरण वितरित करेंगे।
अर्जुन कुमार के अनुसार, भारत सरकार के सामाजिक अधिकारिता मंत्रालय, नारायण सेवा संस्थान, उदयपुर, तारा संस्थान तथा एलप्स के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस मेगा हेल्थ कैंप में अत्याधुनिक जापानी तकनीक से निर्मित 3डी प्रिंटेड मॉड्यूलर कृत्रिम अंग एवं कैलिपर्स प्रदान किए जाएंगे|



