Business

एवरैडी ने किया अपने फ़्लैशलाइट पोर्टफोलियो का विस्तार

देश के जाने-माने फ़्लैशलाइट और बैटरी ब्रांड, एवरैडी इंडस्ट्रीज़ इंडिया लिमिटेड ने आज नई ‘एवरैडी शोर टॉर्च डीएल190’ लॉन्च करने की घोषणा की। यह एक मज़बूत, रिचार्जेबल और कई कामों में इस्तेमाल होने वाली टॉर्च है, जो 100 डेसिबल के एनिमल अलार्म, यूवी स्ट्रोब फ़ंक्शन जैसे शानदार फीचर्स के साथ बेहतरीन रोशनी देती है। इसे खास तौर पर किसानों की मदद के लिए डिज़ाइन किया गया है, ताकि वे रात के समय अपनी फसलों को जानवरों से सुरक्षित रख सकें। शोर टॉर्च’ के लॉन्च के साथ एवरैडी का रिचार्जेबल फ्लैशलाइट पोर्टफोलियो और मज़बूत हो गया है। यह लॉन्च दर्शाता है कि कंपनी ग्राहकों की बदलती ज़रूरतों के अनुसार नए-नए समाधान लाने पर फोकस करती है। खास तौर पर किसानों की मदद के लिए बनाई गई इस टॉर्च में 100 डेसिबल का एनिमल अलार्म और यूवी स्ट्रोब दिया गया है। साथ ही 5 वॉट का पावरफुल फ्रंट टॉर्च लम्बी रेंज तक विज़िबिलिटी देता है, इसके अलावा 3 वॉट की साईड लाईट भी है, जिससे किसानों के लिए रात के समय खेतों की निगरानी करना कहीं आसान हो जाता है। 3600 उ।ी की रिचार्जेबल लिथियम-आयन बैटरी से पावर्ड इस टॉर्च में टाइप-सी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है, इस तरह यह खेत में लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान भी यह भरोसेमंद परफॉर्मेंस देती है। ग्रामीण इलाकों के मुश्किल हालात में काम करने के लिए डिज़ाइन की गई, एवरैडी शोर टॉर्च मज़बूती और फंक्शनेलिटी का बेहरतीन संयोजन है। इस प्रोडक्ट में 1 किलोमीटर तक की लंबी बीम वाली दमदार फ्रंट टॉर्च है, जो 5 घंटे तक रोशनी देती है और जानवरों को दूर रखने की क्षमता भी रखती है। इसे बेहद सोच-समझकर डिज़ाइन किया गया है, ताकि लंबे समय तक मुश्किल हालात में इस्तेमाल करने पर भी भरोसेमंद परफॉर्मेंस देती रहे। एवरैडी शोर टॉर्च को भारतीय किसानों की ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया गया है, जिनके लिए रात के समय अपनी फसलों की सुरक्षा करना बेहद ज़रूरी होता है। फसल की बुवाई और कटाई के दौरान किसानों को रात के समय अपनी फसलों की निगरानी करनी पड़ती है, इन्हें जानवरों के हमले से सुरक्षित रखना होता है। एवरेडी शोर टॉर्च 100 डेसिबल के पावरफुल अलार्म के साथ इस चुनौती को हल करती है, यह अलार्म  तेज़ वॉर्निंग साउंड निकालता है, साथ में एक लाल यूवी स्ट्रोब लाइट भी होती है। जैसे ही इस लाईट को पास आ रहे जानवर की ओर किया जाता है, तो जानवर अलार्म और चमकती लाइट से परेशान होकर दूर चला जाता है, इस तरह फ़सलों को बचाने में मदद मिलती है। एवरैडी ग्राहकों की बदलती ज़रूरतों और इस्तेमाल को ध्यान में रखते हुए अपने रिचार्जेबल फ्लैशलाइट पोर्टफोलियो को लगतार बढ़ा रही है तथा शोर टॉर्च के लॉन्च के साथ यह इनोवेटिव पोर्टफोलियो और भी मजबूत हो गया है। पोर्टफोलियो में सेफ्टी अलार्म वाला सायरन टॉर्च भी शामिल है, जिसे महिलाओं, बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसके अलावा, एवरैडी पेटेंट-अप्लाईड डुअल-पावर्ड ऑपरेशन से युक्त अपनी तरह का पहला हाइब्रिड टॉर्च भी उपलब्ध कराती है  होता है, जो विभिन्न प्रकार के इस्तेमाल के लिए प्रत्यास्थ और भरोसेमंद है।

Related Articles

Back to top button