एआई में रोजगार को बढ़ावा: दुनिया के कम आय वाले समुदायों में कौशल को बढ़ावा देने हेतु Google.org ने कार्य को दिया 10 लाख डॉलर का अनुदान

एआई में रोजगार को बढ़ावा: दुनिया के कम आय वाले समुदायों में कौशल को बढ़ावा देने हेतु Google.org ने कार्य को दिया 10 लाख डॉलर का अनुदान दिया है। कार्य विश्व के कम आय वाले समुदायों को एआई पर आधारित कमाई करने और सीखने के अवसर प्रदान करता है। यह अनुदान कार्य के प्रयासों की सहायता करेगा, जिसके तहत वे हजारों समुदाय के लोगों को एआई से जुड़े नए आर्थिक अवसरों से जोड़ रहे हैं। इसका मतलब है कि लोग अपने स्मार्टफोन के जरिए रोजगार से जुड़े खास डिजिटल काम कर सकेंगे, जैसे डेटा एनोटेशन या स्थानीय भाषाओं के एआई मॉडल को बेहतर बनाने के लिए फीडबैक देना, जिससे उनकी कमाई के नए रास्ते खुलेंगे।
Google.org के एआई फॉर सोशल गुड के प्रमुख एलेक्स डियाज़ ने कहा, “हमारे लिए यह महत्वपूर्ण है कि टेक्नोलॉजी के बेहतरीन प्रभाव से सभी के लिए नए अवसर उत्पन्न हों। हम देख रहे हैं कि आज की वैश्विक अर्थव्यवस्था को बदलने में एआई एक शक्तिशाली कारक है, और हम यह सुनिश्चित करने के लिए अपनी संसाधन और क्षमताएँ ला रहे हैं कि इससे जो अवसर मिलें, वो सभी के लिए फायदेमंद हों, चाहे उनकी पृष्ठभूमि या परिस्थिति कुछ भी हो। कार्य का यह दृष्टिकोण देखकर हमें बेहद खुशी हो रही है, और हम उसके इस नए कदम का समर्थन कर रहे हैं, जिसमें वह वंचित समुदायों तक एआई के अवसर पहुँचाने की कोशिश कर रहा है। इस तरह, यह सुनिश्चित होगा कि इस क्रांतिकारी तकनीक का लाभ हर किसी तक पहुँचे।” कार्य इस अनुदान का उपयोग डिजिटल स्किल्स को बढ़ावा देने के लिए करेगा, जिसमें रिसर्च बेस्ड करीक्युलम और एक्सपीरियंस्ड फोकस्ड पैमाना होगा, जो इसे 10 प्रमुख भारतीय भाषाओं में अनुवादित करेगा। यह भारत सरकार के AI-रेडी वर्कफोर्स के दृष्टिकोण के साथ भी मेल खाता है।
कार्य के को-फाउंडर और सीईओ, मनु चोपड़ा ने कहा, “कार्य में हमारा उद्देश्य एआई-सक्षम भविष्य के लिए एक उत्कृष्ट आधार स्थापित करना है। एआई में सैकड़ों अरब डॉलर की आर्थिक संपत्ति उत्पन्न करने की क्षमता है, लेकिन हमारा सवाल यह है कि क्या इसकी पहुँच उन लोगों तक है, जिन्हें इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है? स्थानीय भारतीय भाषाओं में स्पीच डेटासेट बनाने, एलएलएम के प्रदर्शन का मूल्यांकन करने, और टेक्स्ट, इमेज तथा वीडियो डेटासेट्स को एनोटेट करने जैसे कार्यों के माध्यम से, कार्य के वर्कर्स दुनिया भर में अत्याधुनिक एआई नवाचारों को सक्षम बनाते हैं। हमारे वर्कर्स अपने स्मार्टफोन के माध्यम से इन सार्थक डिजिटल कार्य अवसरों तक पहुँच सकते हैं। साथ ही, उन्हें स्थानीय न्यूनतम वेतन से 20 गुना अधिक कमाई करते हुए अपनी स्किल्स को विकसित करने और अपने भविष्य को सुधारने का मौका मिलता है।”



