दिल्ली एनसीआर

पश्चिम विहार में भव्य रामलीला महोत्सव शुरू

राजधानी दिल्ली के पश्चिम विहार ए-2 ब्लॉक स्थित रामलीला मैदान में प्रभु श्रीराम की भव्य लीला का मंचन आज सोमवार से शुरू हो गया। पहले दिन श्री गणेश वन्दना,नारद मोह और श्री विष्णु अवतार की लीला मंचित की गई।

पश्चिम विहार रामलीला कमेटी के चेयरमैन योगेश शर्मा,लीला प्रधान भारत भूषण दुआ के अनुसार आगामी दो अक्टूबर तक चलने वाले श्री रामलीला महोत्सव में आज जाने माने समाजसेवी सतीश राम गोयल उनकी पत्नी ऊषा गोयल सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा मंच पूजन एवं श्री गणेश पूजन किया गया।

रामलीला कमेटी के महामंत्री अश्वनी बागड़ी के अनुसार इस साल 2025 में रामलीला के मुख्य आकर्षणों में
रावण के 10 शीशों का दिखाना जिसमे हर शीश अपनी विशेषता बतायेगा‌
उड़ते हुए हनुमान जी,
सुलोचना प्रसंग जहां कटी हुई भुजा युद्ध का हाल लिख कर बताएगी,
मेघनाथ के कटे हुए शीश का बोलना,
भगवान विष्णु और गरुड़ संवाद,

सब जानते है राम अवतार क्यों हुआ लेकिन बहुत कम लोग जानते है कि रावण का जन्म क्यों हुआ। उसके पीछे की सम्पूर्ण कथा एवं रामलीला में पूर्णतया डिजिटल तकनीक का इस्तेमाल कर युद्ध दिखाना। इसके अलावा काफी ऐसे प्रसंग जो रामायण में वर्णित है किंतु रामलीलाओं में नही दिखाए जाते थे वह दिखाई जाएंगे।आगामी दो अक्टूबर को भव्य दशहरा महोत्सव रेडिसन ग्राउंड भैरा एंकलेव पश्चिम विहार में मनाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button