दिल्ली एनसीआर

दिल्ली एनसीआर की उत्तम मंचन करने वाली रामलीला को करेगी सम्मानित रिफ्रेश दशहरा पुरस्कार 2025

मीडिया प्रेस क्लब दिल्ली एनसीआर में उत्तम मंचन करने वाली रामलीला को जिला एवं दिल्ली एनसीआर स्तर पर रिफ्रेश दशहरा पुरस्कार 2025 से सम्मानित करेगी। रिफ्रेश दशहरा पुरस्कार 2025 दिल्ली एनसीआर के मशहूर पुरस्कार है बड़े रामलीला आयोजक इस पुरस्कार को प्राप्त करने के लिए अपनी रामलीला की तैयारी रिफ्रेश दशहरा पुरस्कार 2025 की दिशा निर्देश अनुसार करते हैं। प्रेसवार्ता में मीडिया प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री अशोक लालवानी ने पत्रकारों को बताया रिफ्रेश दशहरा पुरस्कार 2025 में भाग लेने की आज 20 सितम्बर 2025 अंतिम दिन है। जितनी भी रामलीला रिफ्रेश दशहरा पुरस्कार 2025 के लिए भाग लेगी उन सभी को 22 सितम्बर 2025 को भाग लेने वाली प्रत्येक रामलीला में 1 रामलीला जज जो अपने परिवार के साथ रामलीला का अवलोकन करने के लिए जाएंगे उनके द्वारा रामलीला का जज किया जाएगा उन रामलीला जजों के निर्णय के आधार पर प्रत्येक जिले से 6 रामलीला चुनी जाएगी। फिर दूसरे दिन से 2 रामलीला जजों द्वारा रामलीला को जज किया जाएगा। रिफ्रेश दशहरा पुरस्कार 2025 के मुख्य रामलीला जज महाराज संत त्रिलोचन दर्शन दास जी रहेंगे। और 26 सितम्बर 2025 को किसी एक विशेष रामलीला को विशेष रामलीला जज आचार्य श्री भुवन्यू शंकर शर्मा के नेतृत्व में होगा। 27 सितम्बर 2025 को उत्तम मंचन करने वाली रामलीला का घोषणा की जायगी और उसी दिन से उनके रामलीला के मंच पर रामलीला को सम्मानित किया जाएगा।

इस अवसर पर आचार्य श्री भुवन्यू शंकर शर्मा (विशेष जज, रिफ्रेश दशहरा पुरस्कार) ने कहा मैं एक विशेष रामलीला को अपने साथ 2 जजों और पत्रकारों सहित रिफ्रेश दशहरा पुरस्कार 2025 को अपना सहयोग देने वाले 30 से अधिक परिवारों को लेकर रामलीला का जज करूंगा। मैं अपने और अपने साथी रामलीला जजों के निर्णय को मुख्य रामलीला जज महाराज संत त्रिलोचन दर्शन दास जी को दूंगा वो हमारे निर्णय के आधार पर रामलीला को जिला स्तर पर प्रथम और दुतिय रिफ्रेश दशहरा पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया जाएगा।

श्री कृष पटेल (प्रमुख प्रायोजक और निदेशक प्राइम कंफर्ट प्राइवेट लिमिटेड) ने कहा हम रिफ्रेश दशहरा पुरस्कार 2025 से 2013 से जुड़े हुए है रामलीला भावी पीढ़ी को संस्कार देने का एक उत्तम साधन है। रामलीला आयोजकों को अगले वर्ष और बेहतर करने के लिए सम्मान करने की जरूरत है। इसी जरूरत को रिफ्रेश दशहरा पुरस्कार 2025 पूरा करता है। श्री योगेश जगतरामका (प्रचार प्रायोजक और अध्यक्ष, क्लब एनपीसी इंडिया) ने कहा कोई भी पुरस्कार किसी को विशेष नही बनाता बल्कि पुरस्कार से और बेहतर करने की प्रेरणा देती है इसी मकसद को रिफ्रेश दशहरा पुरस्कार 2025 पूरा करता है। श्रीमती शिखा मिश्रा (प्रायोजक रिफ्रेश महामुकाबला दशहरा पुरस्कार 2025 और प्रबंध निदेशक डेकोरा) रिफ्रेश महामुकाबला दशहरा पुरस्कार 2025 दिल्ली एनसीआर की रामलीला को उत्तम 10 स्थान पर होने वाली रामलीला को देगी इस बार रामलीला में रावण के बेहतर संवाद के आधार पर 7 जजों के निर्णय पर दिया जाएगा

श्री जगदीश नागरानी (अध्यक्ष सिंधु समाज दिल्ली) ने कहा हम सब का कर्तव्य है अपनी आने वाली पीढ़ी को धर्म, भाषा, संस्कृति इत्यादि के बारे में जानकारी उपलब्ध कराकर अपने धर्म के प्रति संस्कारित बनाए इस चीज के लिए रामलीला जैसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन सुंदर है और अगर इसमें रामलीला आयोजकों को बेहतर रामलीला मंचन करने पर सम्मानित किया जाए तो अगले वर्ष और बेहतर करने का प्रयास करेंगे। श्री नरेश कुमार बेलानी (महामंत्री सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया दिल्ली एनसीआर) ने कहा भावी पीढ़ी को अपनी संस्कृति देने का रामलीला से बड़ा कोई आयोजन नहीं हो सकता क्योंकि रामलीला एक ऐसा धार्मिक आयोजन है जिसमें सिर्फ हिंदू ही नहीं समस्त धर्म के लोग अपने भावी पीढ़ी को संस्कृति देने की लिए अपने बच्चों को रामलीला दिखाने के लिए ले जाते हैं। मैं चाहता हूं अन्य धार्मिक आयोजन भी रामलीला जैसे बनें।

श्री ओम प्रकाश अध्यक्ष रामलीला जज समिति ने कहा मैं खुद रामलीला का आयोजन करता हूं। मुझे आयोजक के रूप में पता है जब हमें कोई हमारी रामलीला या कोई भी कार्यक्रम के आयोजन के बाद उस कार्यकम की सराहना करता है तो अगली बार और बेहतर कार्यक्रम करने की शक्ति मिलती है और अगर कोई कुछ नहीं कहता है तो फिर हमें उस कार्यक्रम को करने की उत्साह वैसा ही रहता है जैसा शुरू में रहता इसी लिए रिफ्रेश दशहरा पुरस्कार 2025 हमारे जैसा रामलीला आयोजकों को उत्साह बढ़ाने का काम करता है।

Related Articles

Back to top button