डीपीएल में पुरानी दिल्ली 6 के साथ सफेद बाल क्रिकेट में वापसी को तैयार इशांत शर्मा

पुरानी दिल्ली 6 के अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा नई दिल्ली के प्रतिष्ठित श्री अरुण जेटली स्टेडियम में चल रहे दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) में गेंदबाजी करने को लेकर काफी उत्साहित हैं।
पुरानी दिल्ली 6 मंगलवार को ईस्ट दिल्ली राइडर्स से भिड़ेगी तो बुधवार को उनका अगला मुकाबला वेस्ट दिल्ली लायंस के साथ खेला जाएगा। आईपीएल 2024 के बाद इशांत पहली बार डीपीएल में सफेद बाल क्रिकेट खेलने जा रहे हैं। पूर्व भारतीय पेसर इशांत शर्मा ने कहा कि, “डीपीएल एक बहुत अच्छा प्लेटफार्म है। पुरानी दिल्ली 6 टीम की तैयारी बहुत अच्छी चल रही है, जिसके साथ ताल मेल बिठाने के लिए मुझे फ्रेंचाइजी के साथ नेट्स पर थोड़ा पसीना बहाने की जरूरत है। जल्द ही मैं टीम के लिए मैदान पर गेंदबाजी करता नजर आऊंगा।”
फिलहाल ईशांत अपने अनुभव के साथ युवा खिलाड़ियों का मार्गदर्शन कर रहे हैं, तो वहीं पुरानी दिल्ली 6 के युवा खिलाड़ियों को भी उनका साथ खूब भा रहा है। पुरानी दिल्ली 6 टीम: ललित यादव, ईशांत शर्मा, अर्पित राणा, शिवम शर्मा, प्रिंस यादव, ऋषभ पंत, मयंक गुसाईं, सनत सांगवान, अंकित भड़ाना, युग गुप्ता, केशव दलाल, आयुष सिंह, कुश नागपाल, सुमित छिकारा, अर्नव बुग्गा, वंश बेदी, मंजीत, यश भारद्वाज, संभव शर्मा, लक्ष्मण।



