Business

उम्मीद निकेतन – विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए उन्नत थेरेपी सेंटर का एयरफोर्स स्टेशन पालम में उद्घाटन किया गया

भारतीय वायुसेना ने ‘उम्मीद निकेतन’ के नाम से विशेष आवश्यकता वाले भारतीय वायुसेना कर्मियों के बच्चों के लिए एयरफोर्स स्टेशन पालम में स्थित एक उन्नत थेरेपी सेंटर का उद्घाटन किया।एयर फोर्स फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन (एएफएफडब्ल्यूए) की अध्यक्ष श्रीमती नीता चौधरी ने एचडीएफसी बैंक के उत्तर शाखा बैंकिंग प्रमुख श्री अरुण मेदिरत्ता, एचडीएफसी बैंक के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और केंद्र सरकार एवं रणनीतिक मामलों के प्रमुख श्री हरमनप्रीत सिंह खन्ना और अन्य सम्मानित गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में उम्मीद निकेतन का उद्घाटन किया।

एचडीएफसी बैंक ने अपने सीएसआर कार्यक्रम परिवर्तन के माध्यम से एक अत्याधुनिक सुविधा बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जो इन बच्चों को आवश्यक जीवन कौशल विकसित करने में मदद करने के लिए डिज़ाइन की गई अनुरूप चिकित्सा और मनोरंजक गतिविधियाँ प्रदान करेगी।

एचडीएफसी बैंक के उत्तर शाखा बैंकिंग प्रमुख श्री अरुण मेदिरत्ता ने कहा , “उम्मीद निकेतन में हमारा योगदान निजी संस्थानों और रक्षा समुदाय के बीच सहयोग की शक्ति का प्रमाण है। इसका उद्देश्य विशेष रूप से सक्षम बच्चों के जीवन पर एक स्थायी प्रभाव पैदा करना है।

Related Articles

Back to top button