आस्था

जन्माष्टमी के अवसर पर कृष्ण-राधा के रूप मे छोटे बच्चों ने लिया भव्य रूप

नई दिल्ली- जन्माष्टमी के मौके पर सभी लोगो मे हर और उत्साह और भक्ति का माहौल चारों ओर छाया रहा। भक्तों ने अपने छोटे बच्चों को श्रीकृष्ण और राधा के रूप में सजाया, जिससे हर जगह कृष्ण-राधा की झलक देखने को मिली। बच्चों को कृष्ण की बाल लीलाओं के रूप में सजाया गया और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। बच्चों को बासुरी बजाते कृष्ण कन्हैया और प्यारी राधा के रूप में सजा कर उनके अलग-अलग रूपों को दर्शाया गया। घर-घर में कान्हा के रूप में सजाए गए छोटे-छोटे बच्चों ने सभी का दिल छू लिया। इस बीच, गढ़ी में रहने वाले दीपक ने अपने एक साल के पुत्र शौर्य राजपूत गौड़ को भगवान श्रीकृष्ण और दो साल की भांजी डिम्पी को राधा का रूप धारण करवाया। छोटे-छोटे कान्हा जी और राधा जी की सजावट और अटखेलियों को देख सब ख़ुशी से झूम उठे I

Related Articles

Back to top button