पॉपआईज़® इंडिया ने रश्मिका मंदाना को बनाया ब्रांड एंबेसेडर, ‘बोरिंग वर्सेज़ बोल्ड’ टीवी कैम्पेन शुरू किया

लुइसियाना के मशहूर फ्राइड चिकन ब्रांड पॉपआईज़® ने दक्षिण भारत में अपना पहला टेलीविजन कैंपेन लॉन्च किया है। इस कैंपेन में अभिनेत्री रश्मिका मंदाना को पॉपआईज़ इंडिया के ब्रांड एंबेसडर के रूप में प्रस्तुत किया गया है। यह कैम्पेन एक सरल विचार पर आधारित है—साधारण और फीके फ्राइड चिकन की बजाय पॉपआईज़ के बोल्ड और स्वाद से भरपूर फ्लेवर्स को चुनना, जो लुइसियाना की कैजुन विरासत से प्रेरित हैं। कैम्पेन का मुख्य संदेश ‘बोरिंग हटाओ, बोल्ड को लाओ’ उपभोक्ताओं को ऐसे स्वाद चुनने के लिए प्रेरित करता है
जो अलग हों, दमदार हों और हर बाइट में खास अनुभव दें।
यह अभियान सबसे पहले दक्षिण भारत में शुरू किया गया है, जो पॉपआईज़® का सबसे बड़ा बाजार है। जुबिलेट फूडवर्क्स वर्तमान में दक्षिण भारत में 48 पॉपआईज़® रेस्तरां चला रहा है और यह क्षेत्र ब्रांड के
लिए प्रमुख विकास बाजार है। इसमें भारत की सबसे लोकप्रिय युवा आइकॉन्स में से एक, रश्मिका मंदाना नजर आएंगी। उनकी एनर्जी और लोगों के बीच उनकी लोकप्रियता पॉपआईज़® के बोल्ड और युवा अंदाज के साथ बिल्कुल सही बैठती है। रश्मिका के साथ इस साझेदारी के कारण यह ब्रांड आज की नई पीढ़ी के साथ और भी गहराई से जुड़ पाएगा।
पॉपआईज़ इंडिया के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और बिजनेस हेड विभोर गुप्ता ने कहा, “यह कैंपेन पॉपआईज़ इंडिया की यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। भारत में ब्रांड को आगे बढ़ाते हुए हमारा ध्यान हमेशा बोल्ड फ्लेवर्स और युवाओं को पसंद आने वाले अंदाज पर रहा है, जो हमें दूसरों से अलग बनाता है। यह कैंपेन बिल्कुल वैसा ही है जैसा लोग पॉपआईज़ को पसंद करते हैं – बेहतरीन स्वाद,
जोश से भरा और अपनी एक अलग पहचान रखने वाला।
अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने कहा, “मैं हमेशा से वो चीज चुनती हूं जो रोमांचक लगे और मेरे असल स्वभाव से मेल खाती हो, चाहे वो मेरी भूमिकाएं हों या रोजमर्रा के छोटे फैसले। मुझे लगता है कि यह खान-पान में भी लागू होता है। मैं पॉपआईज़ के ब्रांड एंबेसडर के रूप में जुड़कर बहुत खुश हूं, क्योंकि यह ब्रांड ‘बोरिंग’ की जगह ‘बोल्ड’ चुनने और अलग हटकर फ्लेवर्स का आनंद लेने के बारे में है।”
इस कैंपेन को दक्षिण भारत में टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर बड़े पैमाने पर चलाया जाएगा। आने वाले महीनों में इसे धीरे-धीरे पूरे देश में भी लॉन्च किया जाएगा।
दुनिया भर में पॉपआईज़ अपनी लुइसियाना से जुड़ी खास तैयारी प्रक्रिया के लिए जाना जाता है। इसके मेन्यू में लीजेंडरी चिकन सैंडविच, सिग्नेचर फ्राइड चिकन, इंटरनेशनल फ्लेवर्स वाले चिकन विंग्स, बोनलेस
चिकन, हॉट एंड मेसी रेंज और शाकाहारी विकल्प शामिल हैं। हर चिकन आइटम ताज़ा सामग्री से तैयार किया जाता है, जिसे हाथ से बैटर और ब्रेडिंग किया जाता है और 12 घंटे तक कैजुन मसालों में मैरिनेट
किया जाता है, ताकि हर बाइट में दमदार और बोल्ड स्वाद मिल सके।



