दिल्ली में धूमधाम से लॉन्च हुआ रवि दीक्षित का रियल-स्टोरी बेस्ड सॉन्ग ‘एहसास’, शाहिद माल्या की आवाज़ ने जीता दिल

रेड रिबन म्यूज़िक लेबल के बैनर तले रवि दीक्षित का रियल-स्टोरी बेस्ड रोमांटिक म्यूज़िक वीडियो “एहसास” शानदार अंदाज़ में लॉन्च किया गया। इस खास लॉन्च इवेंट में फिल्म और टीवी इंडस्ट्री की कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद रहीं। कार्यक्रम में बॉर्डर 2 के अभिनेता साद बाबा, पंजाबी गायक हरलीन और जाने माने समाज सेवी मेहताब खान सहित कई सेलिब्रिटीज़ ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
गाने में अंतरराष्ट्रीय स्क्वैश खिलाड़ी से अभिनेता बने रवि दीक्षित के साथ अभिनेत्री ऋषिका चावला लीड रोल में नज़र आ रही हैं। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों और मीडिया से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। रवि दीक्षित ने बताया कि “एहसास” को रिलीज़ होते ही दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें सबसे ज्यादा खुशी इस बात की है कि लोग रवि और ऋषिका की जोड़ी को पसंद कर रहे हैं और उनके अभिनय की भी खूब तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों ने कहा कि रवि का यह पहला गाना होने के बावजूद उनकी स्क्रीन प्रेजेंस और अभिनय बेहद प्रभावशाली है।
रवि दीक्षित ने प्रसिद्ध गायक शाहिद माल्या का विशेष धन्यवाद करते हुए कहा, “शाहिद भाई ने इस गाने को अपनी शानदार आवाज़ से एक अलग ही ऊंचाई दी है। मैं उनका दिल से आभारी हूं और उम्मीद करता हूं कि भविष्य में भी हम साथ मिलकर कई बेहतरीन प्रोजेक्ट्स करेंगे।” रवि ने रेड रिबन म्यूज़िक का भी आभार व्यक्त किया और यह भी घोषणा की कि उनका दूसरा गाना भी जल्द ही रेड रिबन म्यूज़िक लेबल के साथ रिलीज़ होगा। अभिनेत्री ऋषिका चावला, जो कई OTT प्रोजेक्ट्स और टीवी कमर्शियल्स में अपने अभिनय से पहचान बना चुकी हैं, ने भी इस गाने में अपनी दमदार मौजूदगी से दर्शकों का दिल जीता है



