दिल्ली एनसीआर

जैन सम्राट खारवेल की 2200 वी जयंती पर दिल्ली सरकार भव्य कार्यक्रम करेगी : रेखा गुप्ता

श्री दिगम्बर जैन समाज एवं एकल महिला समाज कृष्णा नगर द्वारा देवस्य सिटी सेंटर कड़कड़डूमा में आयोजित मंगल कलश स्थापना समारोह और कलिंग चक्रवर्ती जैन सम्राट खारवेल की 2200 जन्म शताब्दी समारोह में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मौजूद भक्तजनों के बीच एलान किया कि दिल्ली सरकार खारवेल जन्म जयंती के अवसर पर पूरे वर्ष चलने वाले जैन समाज द्वारा आयोजित सभी कार्यक्रमों में पूर्ण योगदान करेगी , रेखा गुप्ता ने कहा आज मैं जिस मुकाम तक आई हूँ यह धार्मिक गुरुओं संत महात्माओं और जैन समाज के विद्वानों से मिले आशीर्वाद का ही परिणाम है। इस अवसर पर सम्राट खारवेल पर बनी फीचर फिल्म को भी प्रस्तुत किया गया।

आचार्य प्रग सागर मुनि ने अपने प्रवचन में कहा आज आयोजित मंगल कलश स्थापना समारोह का विशेष महत्व है ,उन्होंने कहा आज ही सम्राट खारवेल महागौरव वर्षायोग समारोह का भी शुभारंभ भी हो रहा है खारवेल एक ऐतिहासिक महापुरुष है उनकी 2200 जन्म जयंती पर जैन समाज दिल्ली सहित सम्पूर्ण देश में कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे । इस अवसर पर प्रधान सतीश चंद्र जैन , महामंत्री प्रमोद जैन, प्रियांशु जैन और मीडिया संयोजक टीनू जैन ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का दिल्ली अल्प संख्यक आयोग के चेयरमैन पद पर जैन समाज के नेता निर्मल जैन को मनोनीत करने पर बधाई दी और एक स्मृति चिन्ह भेंट किया । इस समारोह में सांसद ललित गांधी , विधायक अनिल गोयल , संजय गोयल , अरविंद सिंह लवली के साथ आदि अनेक नेता एवं धार्मिक गुरु उपस्थित हुए।

Related Articles

Back to top button