नई दिल्ली नगरपालिका परिषद ने पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत कारीगरों और शिल्पकारों के लिए पंजीकरण शिविर का आयोजन किया।

नई दिल्ली नगरपालिका परिषद ने पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत लोहार, सुनार, धोबी, बढ़ई, मूर्तिकार, नाई, राजमिस्त्री, मोची, दर्जी जैसे अनेकों कारीगरों और शिल्पकारों के पंजीकरण के लिए पीएम विश्वकर्मा योजना शिविर का आयोजन आज उल्लास भवन, लक्ष्मीबाई नगर, नई दिल्ली में किया।
एनडीएमसी सदस्य, श्रीमती विशाखा शैलानी ने पीएम विश्वकर्मा योजना शिविर का दौरा किया और कारीगरों और शिल्पकारों को इस योजना के तहत पंजीकरण करने के लिए प्रोत्साहित भी किया। श्रीमती शैलानी ने शिविर में आए लोगों को योजना और इसके लाभों के बारे में भी अवगत कराया शिविर में आज 500 से अधिक लोगों ने भाग लिया तथा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत 150 से अधिक लोगों का पंजीकरण भी किया गया।उन्होंने बताया कि पिछले सप्ताह लक्ष्मीबाई नगर के इंद्रा निकेतन में ऐसेशिविर का आयोजन किया जा चुका है तथा कल सांगली मेस में भी एनडीएमसीद्वारा ऐसा ही पंजीकरण शिविर आयोजित किया जाएगा लोहार, सुनार, धोबी, बढ़ई, मूर्तिकार, नाई, राजमिस्त्री, मोची, दर्जी आदि अनगिनत लोगों की एक बड़ी सूची है।पीएम विश्वकर्मा इस योजना का लाभ देने के लिए इनके नाम पंजीकृत करके देश भर के करोड़ों विश्वकर्माओं के जीवन में बदलाव लाएंगे।
इस पीएम विश्वकर्मा योजना में विभिन्न व्यापार/व्यवसाय इस में शामिल हैं: बढ़ई, नाव निर्माता, कवच निर्माता, लोहार (लोहार), हथौड़ा और टूल किट निर्माता, ताला बनाने वाला, सुनार, कुम्हार, मूर्तिकार (मूर्तिकार)/ पत्थर तराशने वाले पत्थर तोड़ने वाले, मोची (चर्मकार) जूते बनाने वाले, राजमिस्त्री, टोकरी बनाने वाले, वेवर, चटाई बनाने वाले, झाड़ू बनाने वाले, गुड़िया बनाने वाले, नाई, मछली जाल बनाने वाले इत्यादि।



