राष्ट्रीय

भारतीय जिंक निर्माण उद्योग में परिचालन उत्कृष्टता को आगे बढ़ा रहे, हिंदुस्तान जिंक के इंजीनियर

हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड भारतीय जिंक निर्माण परिदृश्य में परिचालन उत्कृष्टता को आगे बढ़ाने में अपने वृहद इंजीनियरिंग प्रतिभाओं के अमूल्य योगदान से गौरवान्वित है। खनन धातु विज्ञान रसायन यांत्रिक सुरक्षा सिविल और आईटी जैसे क्षेत्रों में हजारों इंजीनियरों के साथ हिंदुस्तान जिंक जिंक और संबंधित उद्योगों में भारत की आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। हिंदुस्तान जिंक में परिचालन हेतु युवा इंजीनियरों को उत्पादकता स्थिरता और सुरक्षा को बढ़ाने वाली उन्नत तकनीकों का लाभ उठाने का अवसर देती है। ऐसी तकनीकी प्रगति से प्रेरित होकर हिंदुस्तान जिंक इस क्षेत्र से जुड़े शारीरिक श्रम को खत्म कर रहा है और एक स्थायी और मानकीकृत कार्य अनुभव का निर्माण कर रहा है। ये इंजीनियर विश्व स्तरीय सुविधाओं की देखरेख करते हैं, जिनमें चंदेरिया में विश्व का सबसे बड़ा जिंक-लेड स्मेल्टर, रामपुरा आगुचा में विश्व की सबसे बड़ी भूमिगत जिंक खदान और सिंदेसर खुर्द में विश्व की शीर्ष तीन चांदी उत्पादक खदानों में से एक शामिल है। हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और पूर्णकालिक निदेशक अरुण मिश्रा ने कहा कि, हिंदुस्तान जिंक को इंजीनियरों के असाधारण कार्य को मान्यता देने पर गर्व है, जिन्होंने उत्कृष्टता के लिए अपनी प्रतिबद्धता और चुनौतियों को दूर करने की अपनी क्षमता का लगातार प्रदर्शन किया है। हिंदुस्तान जिंक नवाचार और दक्षता पर केंद्रित है जो भारत के जीडीपी के विकास में योगदान दे रहा है कंपनी व्यक्तिगत और व्यावसायिक विकास को समर्थन देते हुए जिम, स्वास्थ्य केंद्र और खेल परिसर जैसी विश्व स्तरीय सुविधाएं प्रदान कर कर्मचारी कल्याण को प्राथमिकता देती है।
वेदांता समूह की कंपनी हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी एकीकृत जिंक उत्पादक और तीसरी सबसे बड़ी चांदी उत्पादक है। कंपनी 40 से अधिक देशों को आपूर्ति करती है और भारत में प्राथमिक जिंक बाजार में इसकी हिस्सेदारी लगभग 75 प्रतिशत है। हिंदुस्तान जिंक को एसएंडपी ग्लोबल कॉरपोरेट सस्टेनेबिलिटी असेसमेंट 2023 द्वारा धातु और खनन श्रेणी में विश्व की सबसे सस्टेनेबल कंपनी के रूप में मान्यता दी गई है जो इसकी परिचालन उत्कृष्टता, नवाचार और अग्रणी ईएसजी प्रथाओं को दर्शाता है।

Related Articles

Back to top button