आस्थादिल्ली एनसीआर

अणुव्रत आयामों की जानकारी हेतु अणुव्रत समिति ट्रस्ट दिल्ली द्वारा प्रेसवार्ता का आयोजन

अणुव्रत विश्व भारती सोसाइटी द्वारा निर्देशित अणुव्रत उदबोधन सप्ताह की पूर्व संध्या पर अणुव्रत समिति ट्रस्ट दिल्ली द्वारा साध्वी डा.कुन्दन रेखा जी के सानिध्य में अणुव्रत भवन में आयोजित की गई। उदबोधन सप्ताह के निर्धारित दिवस सांप्रदायिक सौहार्द दिवस,अहिंसा दिवस,अणुव्रत प्रेरणा दिवस,पर्यावरण शुद्धि दिवस,नशा मुक्ति दिवस,अनुशासन दिवस,जीवन विज्ञान दिवस कहाँ कहाँ कैसे मनाया जायेगा इसकी सम्पूर्ण जानकारी बताई गई।साध्वी श्री ने अपने ओजस्वी वक्तव्य में अणुव्रत की जानकारी के साथ साथ प्रत्येक कार्यक्रम की जानकारी प्रदान की अणुव्रत विश्व भारती सोसाइटी के महामंत्री श्री भिखम चन्द सुराना ने अणुव्रत के प्रकल्पों की जानकारी दी।राष्ट्रीय संयोजिका श्रीमती डा.कुसुम लुनिया ने प्रत्येकदिवस को आयोजित करने की सूचना दी तथा दिल्ली समिति खूब जोश से आयोजित करेगी।।दिल्ली समिति अध्यक्ष मनोज बरमेचा ने सभी पत्रकार भइयो का धन्यवाद देते हुए सारे कार्यक्रम की सूचना दी सभी कार्यक्रमों सब अधिक से अधिक सम्मिलित होने का प्रयास करे।मंत्री राजेश बैंगानी ने नैतिकता,पर्यावरण

जागरुकता,सदभावना,नशामुक्ति पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम में अणुव्रत विश्व भारती सोसाइटी के कार्यकारिणी सदस्य डा.धनपत लुनिया,अणुव्रत महा समिति के पूर्व अध्यक्ष श्री बाबू लाल गोलछा,दिल्ली समिति के निवर्तमान अध्यक्ष शान्ति लाल पटावरी,भारतीय जैन संघटन दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष एवं दिल्ली समिति सरंक्षक डा. कमल जैन सेठिया सह मंत्री पवन गिड़िया,संगठन मंत्री राजीव महनोत,मीडिया प्रभारी ऋषभ बैद,संजय भाई,मोहित शर्मा इत्यादि अनेकों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में प्रेस वार्ता का सफल आयोजन आयोजित हुआ।अणुव्रत के एक एक आयाम की जानकारी प्रेसवार्ता में रखी गई।

Related Articles

Back to top button